
दिल्ली: अब पार्किंग के लिए नहीं लगेगा दोगुना चार्ज, NDMC ने वापस लिया फैसला
AajTak
दिल्ली में एनडीएमसी द्वारा संचालित पार्किंग के पार्किंग चार्ज को दोगुना करने के फैसले को वापस ले लिया गया है. राजधानी में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए इसे लागू किया गया था. अब एनडीएमसी की तरफ से कहा गया है कि तब लागू किए गए एक्शन प्लान को वापस ले लिया गया है और इसलिए पार्किंग चार्ज दोगुना नहीं देना होगा.
दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल ने मंगलवार को पार्किंग चार्ज दोगुना करने के अपने फैसले को वापस ले लिया है. काउंसिल की तरफ प्रदूषण का स्तर बढ़ने की वजह से पार्किंग चार्ज को दोगुना करने का फैसला लिया गया था.
एनडीएमसी की तरफ से कहा गया है कि काउंसिल द्वारा संचालित पार्किंग का चार्ज दोगुना करने के फैसले को वापस ले लिया गया है. पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ने की वजह से प्रदूषण के बीच वाहनों को सड़क से कम करने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया था. पार्किंग चार्ज बढ़ाने का फैसला पिछले साल नवंबर महीने में लिया गया था.
ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस के साथ गठबंधन की जल्द होगी घोषणा...', दिल्ली में सीट शेयरिंग पर बोले अरविंद केजरीवाल
NDMC के पार्किंग में नहीं देना होगा दोगुना चार्ज
तब एक आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया था कि जलवायु परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, 31 जनवरी 2024 तक एनडीएमसी द्वारा अपने कर्मचारियों द्वारा संचालित पार्किंग में पार्किंग शुल्क को मौजूदा राशि से दोगुना तक बढ़ाया जा रहा है. यह फैसला स्टेज-4 गाइडलाइन को लागू करने को लेकर ग्रेडेड एक्शन रिस्पॉन्स प्लान के तहत लिया गया था.
ये भी पढ़ें: घुड़चढ़ी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, बालकनी में खड़ी लड़की को लगी गोली

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










