
दिल्ली: अब गाड़ी में बैठे-बैठे लगवाएं टीका, द्वारका के वेगास मॉल में शुरू हुआ ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन
AajTak
ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत दिल्ली के वेगास के मॉल में 2 तरह से वैक्सीन का अपॉइंटमेंट ले सकते हैं. एक सीधे काउंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाकर या पहले से ही कोविन वेब पोर्टल पर अपॉइंटमेंट लेकर भी 18+ और 45+ उम्र के लोग वैक्सीन लगवा सकते हैं.
देश की राजधानी में सबसे पहले ड्राइव-थ्रू वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई है. यानी अब दिल्ली वाले गाड़ी में बैठे-बैठे ही वैक्सीन लगवा सकेंगे. साउथ वेस्ट दिल्ली के द्वारका में वेगास मॉल में पहले ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन प्रोग्राम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को लॉन्च कर दिया. ड्राइव थ्रू के जरिए वैक्सीन लगवाना बेहद आसान होगा. द्वारका के वेगास मॉल में आकाश हॉस्पिटल के साथ मिलकर वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किया गया है. हॉस्पिटल की तरफ से डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की टीम भी ड्राइव थ्रू के लिए वेगास मॉल में तैनात की गई है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










