
दिल्ली: अब कल्याणपुरी में चला बुलडोजर, विरोध करने पर AAP विधायक हिरासत में लिए गए
AajTak
राजधानी दिल्ली में MCD का बुलडोजर एक्शन जारी है. आज एमसीडी की टीम दिल्ली के कल्याणपुरी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने पहुंची. इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ. आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने एमसीडी की कार्रवाई का विरोध किया. इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है.
राजधानी दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन जारी है. आज DDA की टीम ने दिल्ली के कल्याणपुरी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान 4 अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया. इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ. स्थानीय लोगों और आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने एमसीडी की कार्रवाई का विरोध किया. इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है.
कल्याणपुरी में कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा. हालांकि, इस दौरान स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का विरोध भी जताया.
दरअसल, दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ MCD भी लगातार कार्रवाई कर रहा है. इससे पहले जहांगीरपुरी, शाहीनबाग, मंगोलपुरी, सलेमपुर, ओखला में भी MCD ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की थी. हालांकि, कुछ जगह काफी बवाल भी हुआ था.
जहांगीरपुरी से हुई थी बुलडोजर अभियान की शुरुआत दिल्ली में बुलडोजर अभियान की शुरुआत जहांगीरपुरी से हुई थी. यहां हनुमान जयंती के दिन हुई हिंसा वाली जगह पर एमसीडी ने बुलडोजर चलाया था. हालांकि, इस कार्रवाई के खिलाफ कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचे थे. सुप्रीम कोर्ट ने एमसीडी की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी. हालांकि, इसके बाद एमसीडी ने अतिक्रमण के खिलाफ दूसरे इलाकों में कार्रवाई तेज कर दी थी.
शाहीनबाग में हुआ था बवाल कुछ दिन पहले एमसीडी ने शाहीनबाग में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया गया था. इसे लेकर काफी बवाल हुआ था. लोगों के विरोध प्रदर्शन के चलते एमसीडी टीम को वापस लौटना पड़ा था. शाहीनबाग में लोगों ने बीजेपी, केंद्र सरकार और SDMC के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी. यहां तक कि कुछ महिलाएं बुलडोजर के सामने आकर भी खड़ी हो गई थीं. दिल्ली पुलिस ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों पर मामला दर्ज किया था. इसके बाद पुलिस ने मदनपुर खादर से अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार भी किया था. हालांकि, उन्हें कोर्ट के जमानत मिल गई है. मदनपुर खादर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची एमसीडी की टीम और पुलिस पर पथराव हुआ था.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







