
दिल्ली अनलॉक: कंस्ट्रक्शन शुरू, रॉ मटेरियल की दुकानें बंद, जिंदगी चल पड़ी लेकिन चुनौतियां कम नहीं
AajTak
आज से दिल्ली में फैक्ट्री खुल रही है और कंस्ट्रक्शन का काम भी शुरू हो रहा है. लेकिन अभी सावधान रहने की भी बेहद जरुरत है.
देशभर में कोरोना की दूसरी लहर धीरे-धीरे काबू में आ रही है. सुस्त पड़ती इस रफ्तार के बीच अलग-अलग राज्यों में अब अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरु हो रही है. आज से दिल्ली में फैक्ट्री खुल रही है और कंस्ट्रक्शन का काम भी शुरू हो रहा है. रॉ मटेरियल की दुकानें बंद हैं, लेकिन अभी सावधान रहने की भी बेहद जरुरत है. कोरोना का ग्राफ नीचे गिरा तो दिल्ली में कारोबार के ग्राफ बढ़ाने की तैयारी शुरु हो गई. रोजाना एक हजार से कम मरीजों की संख्या आने के बाद दिल्ली में आज से फैक्ट्रियां खुल गईं. अनलॉक होते ही दिल्ली के आनंद पर्वत के इंडस्ट्रियल इलाके में फैक्ट्री मालिकों के चेहरे पर खुशियां लौट आईं, हालांकि दिल्ली में लॉकडाउन 7 जून तक जारी रहेगा.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










