
दिल्लीः LG वीके सक्सेना ने CBI को सौंपी DTC बस घोटाले की जांच, AAP ने कहा- बस खरीदी ही नहीं गईं
AajTak
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने DTC बस खरीद घोटाले की जांच CBI को सौंप दी है. उन्होंने ये फैसला मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद लिया है. वहीं दिल्ली सरकार ने कहा कि टेंडर रद्द हो गए थे और बसी कभी खरीदी ही नहीं गईं. उपराज्यपाल पर खुद गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप हैं. वह ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की जांच के आदेश दे रहे हैं.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. दरअसल, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने DTC बस खरीद घोटाले की जांच CBI को सौंप दी है. मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद LG ने ये फैसला लिया है. इससे पहले एलजी ने शराब घोटाले की जांच के भी आदेश दिए थे. अब उन्होने DTC की 1000 लो फ्लोर बसों की खरीद में भ्रष्टाचार की जांच CBI को सौंपी है.
बस खरीद मामले में CBI जांच पर दिल्ली सरकार का बयान भी सामने आया है. दिल्ली सरकार ने कहा कि टेंडर रद्द हो गए थे और बसी कभी खरीदी ही नहीं गईं. साथ ही कहा कि दिल्ली को ज़्यादा पढ़े लिखे LG की ज़रूरत है. क्योंकि मौजूदा LG को पता ही नहीं है कि वो किस पर हस्ताक्षर कर रहे हैं. दिल्ली सरकार ने कहा कि उपराज्यपाल पर खुद गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप हैं. वह ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की जांच के आदेश दे रहे हैं. इस तरह की जांचों से अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है. मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ निराधार शिकायत के बाद अब वह चौथे मंत्री की शिकायत कर रहे हैं. उपराज्यपाल पहले खुद के ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब दें.
AAP ने कहा कि उपराज्यपाल पर आरोप है कि खादी ग्राम उद्योग आयोग का अध्यक्ष रहते उन्होंने 1400 करोड़ रुपए का घोटाला किया था. इसी दौरान उन्होंने बिना टेंडर के अपनी बेटी को ठेका दिया था. AAP ने कहा कि जिन बसों की बात वह कर रहे हैं, उनकी अभी तक खरीद ही नहीं हुई है. टेंडर कैंसिल हो चुका है. दिल्ली को एक शिक्षित और ईमानदार उपराज्यपाल की जरूरत है.
LG के इस फैसले के बाद बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर हमला किया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने डीटीसी बस घोटाले की जांच CBI को सौंपे जाने के LG के फैसले का स्वागत किया. साथ ही कहा कि इससे आम आदमी पार्टी का एक और भ्रष्टाचारी चेहरा सामने आ गया है. डीटीसी बसों की खरीद के लिए टेंडर जारी किए गए. उसके बाद नियमों का उल्लंघन किया. सीबीसी गाइडेंस का उल्लंघन किया. सब नियमों का उल्लंघन करके एक ऐसी कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिया, जिस कंपनी ने उस कैटेगरी में बिड ही नहीं किया था. नेगोशिएशन करके उसे टेंडर अवॉर्ड किया गया. इसकी जांच हो रही है. इसमें यह साफ होगा कि इसमें आम आदमी पार्टी ने कितना बड़ा घोटाला किया है.
बीजेपी नेता ने की मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग
वहीं बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार का नया घोटाला. साथ ही कहा कि पहले हवाला कांड फिर शराब कांड फिर स्कूल कमरों का घोटाला और अब DTC बस घोटाला. ऐसा कोई विभाग नहीं, जहां भ्रष्टाचार नहीं हुआ हो. इसके साथ ही उन्होंने मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










