
दिल्लीः IGI एयरपोर्ट पर यात्री के पास नहीं थी RTPCR रिपोर्ट, फ्लाइट छूटने पर किया हंगामा
AajTak
आरोपी यात्री की पहचान सूरज पांड के रूप में हुई है. वह यूपी का रहने वाला है. उसने एयरपोर्ट के अंदर जमकर हंगामा किया. वहां कामकाज में बाधा डाली और वह चेकिंग बैगेज बेल्ट पर जाकर खड़ा हो गया और चिल्लाने लगा. गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया.
दिल्ली पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट से एक यात्री को गिरफ्तार किया है. आरोपी यात्री उस वक्त एयरपोर्ट के कर्मचारियों पर भड़क गया, जब उसे कर्मचारियों ने यात्रा करने से रोक दिया क्योंकि उसके पास आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट नहीं थी. उसके सारी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. आरोपी यात्री की पहचान सूरज पांड के रूप में हुई है. वह यूपी का रहने वाला है. उसने एयरपोर्ट के अंदर जमकर हंगामा किया. वहां कामकाज में बाधा डाला और वह चेकिंग बैगेज बेल्ट पर जाकर खड़ा हो गया और चिल्लाने लगा. गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे जमानत मिल गई. .
मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







