
दिल्लीः 350 रुपये लूटने के लिए नाबालिग ने कर दी युवक की हत्या, इलाके में दहशत
AajTak
दिल्ली में महज 350 रुपये की लूट के लिए नाबालिग ने युवक का मर्डर कर दिया. इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया है. उससे पूछताछ चल रही है. पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है.
राजधानी दिल्ली में 350 रुपये लूटने के लिए नाबालिग ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. फिलहाल पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त में जुटी है. यह घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई. पुलिस ने हत्या के आरोपी किशोर को पकड़ लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार को वेलकम इलाके में जनता मजदूर कॉलोनी में हुई. पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय तिर्की ने कहा कि मंगलवार की रात करीब 11:15 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि वेलकम इलाके में जनता मजदूर कॉलोनी में एक नाबालिग ने करीब 18 साल के युवक की हत्या कर दी है.
आरोपी ने लूटने के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. पुलिस तुरंत युवक को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
युवक का मुंह दबाकर आरोपी ने कई बार मारा चाकू
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने युवक का मुंह दबाए रखा था, जिससे वह बेहोश हो गया. इसके बाद युवक से 350 रुपये छीनने की कोशिश में कई बार चाकू से वार किया. हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई.
पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज स्कैन किए जा रहे हैं. एफएसएल टीम भी क्राइम सीन पर पहुंची. फिलहाल पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. (एजेंसी)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










