
दिल्लीः स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का संदिग्ध आरोपी हिरासत में लिया
AajTak
दिल्ली के भजनपुरा में सरकारी स्कूल में एक शख्स घुसा था, उसने बच्चों से कपड़े उतारने के लिए कहा. साथ ही गलत हरकत की. हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक सरकारी स्कूल में एक अज्ञात शख्स ने छात्राओं के साथ गलत हरकत की थी. बताया जा रहा था कि आरोपी ने स्कूल में बच्चियों के साथ गलत हरकत की थी. इतना ही नहीं, आरोपी ने बच्चों को डरा-धमकाकर कपड़े उतारने के लिए कहा था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्चियों के बयान के आधार पर आरोपी का स्केच जारी किया गया था. इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई. मसलन, आरोपी अब पुलिस की हिरासत में है. दरअसल ये घटना 30 अप्रैल को हुई थी. आरोपी स्कूल में दाखिल हुआ और चौथी क्लास में घुस गया था. वहां जाकर उसने बच्चियों के साथ गलत हरकत की थी.
इतना ही नहीं, आरोपी ने बच्चों को डरा-धमकाकर कपड़े उतारने के लिए कहा था. इतना ही नहीं, आरोपी ने क्लास में टॉयलेट भी किया. ये सब हरकत करने के बाद वो वहां से फरार हो गया.
इस घटना के बाद बच्चियों ने स्कूल टीचर को आरोपी और उसकी हरकतों के बारे में बताया तो उसने नजर अंदाज कर दिया. इसके बाद जब बात पुलिस तक पहुंची तो आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी. अब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला था कि आरोपी मेंटली डिस्टर्ब है. वारदात वाले दिन उसने ओरेंज कलर की टीशर्ट पहन रखी थी. वहीं इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










