
दिल्लीः सोनिया गांधी से मिले महाराष्ट्र कांग्रेस के 22 विधायक, बोले- नहीं मिलता फंड, हो रही अनदेखी
AajTak
महाराष्ट्र में कांग्रेस के विधायकों ने अपनी शिकायतें लेकर मंगलवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की. उन्होंने कांग्रेस के मंत्रियों को बदले जाने की भी बात कही. सोनिया गांधी ने सभी शिकायतें लिखित में दिए जाने के लिए कहा.
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से महाराष्ट्र कांग्रेस के 22 विधायकों ने दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान विधायकों के दल ने सोनिया गांधी से कई शिकायतें की. विधायकों ने उनकी अनदेखी करने और प्रदेश में सियासी समस्याओं को भी रखा. विधायकों की शिकायत थी कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार में उन्हें फंड नहीं मिल रहा है. कांग्रेस के कोटे से जो सरकार में मंत्री बने हैं, वही फंड का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन उन तक राशि नहीं पहुंच पा रही है. इससे वह अपने क्षेत्र में विकास नहीं कर पा रहे हैं.
विधायकों के दल ने सोनिया गांधी से कहा कि उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल में कांग्रेस के जो मंत्री हैं, उनका प्रभाव सरकार के फैसलों में नजर नहीं आ रहा है. कई बार सीएम से मुलाकात के लिए वक्त मांगा जाता है, वह भी नहीं मिल पाता. विधायकों ने मांग की कि सरकार में कांग्रेस के कोटे के जो मंत्री हैं, उन्हें बदला जाना चाहिए. बता दें कि जब से महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार बनी है, तब से पहली बार ऐसा हुआ है कि विधायकों का दल सोनिया गांधी से मिला है.
सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान विधायकों ने कहा कि बीते डेढ़ साल से महाराष्ट्र विधानसभा में अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं हो पाया है. इस मामले में सरकार की ओर से उचित प्रयास नहीं किए जा रहे हैं. कांग्रेस विधायक कैलाश गोरंटियाल ने कहा कि उनकी सभी बातें सोनिया गांधी ने सुनी हैं. साथ ही जरूरत पड़ने पर कार्रवाई करने की बात की. लेकिन विधायकों से इन सभी शिकायतों को लिखित में देने के लिए कभी कहा है.
बता दें कि जब सूबे में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनी थी, तब इन विधायकों का बड़ा रोल था क्योंकि कांग्रेस का नेतृत्व शिवसेना के साथ जाने के लिए तैयार नहीं था. लेकिन इन्हीं विधायकों ने आलाकमान को राजी किया था. वहीं सांसद और रांकपा अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर मंगलवार को डिनर का आयोजन किया गया था. इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










