
दिल्लीः कोविड के खिलाफ लड़ाई में इस साल 1544 करोड़ रुपये खर्च करेगी केजरीवाल सरकार
AajTak
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक बार फिर कोरोना से जंग के लिए कमर कस ली है. राज्य सरकार कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए इस साल (वित्तीय वर्ष 2021-22) करीब 1544 करोड़ रुपए खर्च करेगी.
अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली में कोरोना संक्रमण को काबू करने और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए इस साल (वित्तीय वर्ष 2021-22) करीब 1544 करोड़ रुपये खर्च करेगी. कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को लेकर दिल्ली सरकार की तरफ से चल रही विभिन्न गतिविधियों पर होने वाले खर्च के लिए केजरीवाल कैबिनेट ने आज शुक्रवार को 1544 करोड़ रुपये के फंड को अपनी मंजूरी दे दी है. यह बजट टेस्टिंग और लैब, दवा व उपकरण खरीदने, एडिशनल ह्यूमन रिसोर्स जुटाने, अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने और कोविड देखभाल केंद्रों के प्रबंधन आदि पर खर्च किया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










