
दिल्लीः कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए सीएम केजरीवाल का ये है प्लान
AajTak
कोरोना वायरस की तीसरी लहर पर चर्चा के लिए सीएम केजरीवाल ने सचिवालय में अहम मीटिंग बुलाई थी. इस मीटिंग में तय हुआ कि एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाई जाएगी.
एक्सपर्ट कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जता रहे हैं. उनका ये भी कहना है कि तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है. ऐसे में अब सरकारें तीसरी लहर को लेकर तैयारियां कर रही हैं. उसी कड़ी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को सचिवालय में एक अहम बैठक बुलाई. बताया जा रहा है कि ये मीटिंग तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी. इस मीटिंग में सीएम केजरीवाल के अलावा डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव समेत कई सीनियर अफसर मौजूद थे. मीटिंग में तय हुआ कि कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा. हालांकि, ये स्पेशल टास्क फोर्स का काम क्या होगा और ये काम कैसे करेगी, इस बारे में तो अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन बताया जा रहा है कि अधिकारियों की एक टीम रहेगी जो पहले से ही दवाओं, ऑक्सीजन और बेड्स की तैयारियों का काम देखेगी.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










