
दिल्लीः कल से शुरू हो जाएंगी इंटरनेशनल फ्लाइट्स, जानिए क्या हैं नई गाइडलाइंस
AajTak
केंद्र सरकार की ओर से 27 मार्च (कल) से इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करने का फैसला लिया गया है. बता दें कि सरकार की ओर से नई गाइडलाइन भी जारी की गई हैं.
देश में कोरोना संक्रमण के केस कम होने पर केंद्र सरकार की ओर से इंटरनेशनल फ्लाइट्स को एक बार फिर से संचालित करने का निर्णय लिया गया है. बता दें कि 27 मार्च 2022 से यह सेवा शुरू हो जाएगी. हालांकि कोविड के नियमों का पालन करना होगा.
बता दें कि कोरोना संकट की वजह से पिछले दो वर्षों से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (International Flights) पर रोक लगी थी. लेकिन कल से ये पाबंदी खत्म हो जाएगी. सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान सेवा (International Commercial Passenger Services) बहाल करने का फैसला लिया है
ये हैं नई गाइडलाइंस
- COVID19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार InternationalFlights पर 3 सीटों को खाली रखने का प्रतिबंध हटा दिया गया है. -कोरोना के मामलों में कमी आने पर अब चालक दल के सदस्यों के लिए एक पूर्ण पीपीई किट की आवश्यकता खत्म कर दी गई है. - हवाई अड्डे पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई पैट-डाउन तलाशी फिर से शुरू की जाएगी. -हवाई अड्डे या विमान में मास्क पहनना अनिवार्य होगा.
कब शुरू हुई थीं कॉमर्शियल फ्लाइट्स
बता दें, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बढ़ते कोरोना के मामले को रोकने के लिए 23 मार्च, 2020 से भारत से अंतरराष्ट्रीय कॉमर्शियल यात्री विमान सेवाओं के संचालन को निलंबित कर दिया था. लेकिन अब वैक्सीनेशन कार्यक्रम में तेजी और कोरोना के मामलों में गिरावट के बाद सरकार अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा को बहाल करने का फैसला लिया है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







