
'दिग्विजय और जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़िए...' टिकट न मिलने पर असंतुष्ट नेताओं से बोले कमलनाथ
AajTak
MP Assembly Elections 2023: बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस में आए कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का टिकट अंतिम समय से काटने पर विवाद छिड़ गया है. असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात की और पार्टी के फैसले का विरोध जताया. इस दौरान कांग्रेस नेता रघुवंशी के समर्थकों को कमलनाथ ने दो टूक जवाब दे दिया.
मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद बागवत और विरोध के सुर फूटने लगे हैं. बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस में आए कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का टिकट अंतिम समय से काटने पर विवाद छिड़ गया है. असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात की और पार्टी के फैसले का विरोध जताया. इस दौरान कांग्रेस नेता रघुवंशी के समर्थकों को कमलनाथ ने दो टूक जवाब दे दिया.
भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवपुरी जिले से आए असंतुष्टों से कहा, आप लोग यहां गदर मत कीजिए. दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के पास जाइए और उनके कपड़े फाड़िए. मतलब वीडियो में वीरेंद्र रघुवंशी समर्थकों से कमलनाथ बोलते दिख रहे हैं कि इस बारे में अब वो अन्य नेताओं से बात करें.
इस पूरे वाकए का वीडियो अब बीजेपी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. एमपी बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने तंज कसते हुए लिखा, "दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए..." अरे कमलनाथ जी आप तो कपड़े फड़वाने पर भी उतारू हो गये. खैर आप भी कर ही क्या सकते हैं जब पूरी कांग्रेस ही दो फाड़ हो गई है. वैसे शिवपुरी से आए वीरेन्द्र रघुवंशी के समर्थकों की कमलनाथ जी से बातचीत का यह वीडियो देख दिग्विजय सिंह जी आप और आपके सुपुत्र को पीड़ा तो जरूर होगी और बदला भी तगड़ा लेंगे! अब देखना दिलचस्प होगा कि कपड़े कौन किसके फाड़ेगा.''
उधर, BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने 'X' पर वीडियो शेयर कर लिखा, "आप जाकर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए..." यह हैं कपटनाथ किसके साथ कपट कर दें कुछ नहीं पता. कांग्रेस ऐसे ही कपटी पार्टी नहीं कहलाती.''
इस मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सफाई दी है. मंगलवार को कांग्रेस सांसद ने 'X' पर लिखा, जब परिवार बड़ा होता है तो सामूहिक सुख और सामूहिक द्वंद्व दोनों होते हैं. समझदारी यही कहती है कि बड़े लोग धैर्यपूर्वक समाधान निकालें. ईश्वर भी उन्हीं का साथ देते हैं जो मन और मेहनत का मेल रखते हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







