
दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में जुटेंगे दुनियाभर के नेता, भारत से ये मंत्री करेंगे शिरकत
AajTak
दुनिया भर के 50 से अधिक राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों के अलावा, संयुक्त राष्ट्र, आईएमएफ, विश्व बैंक, इंटरपोल, नाटो, यूरोपीय सेंट्रल बैंक और डब्ल्यूटीओ जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के शीर्ष अधिकारियों के भी डब्ल्यूईएफ वार्षिक बैठक 2025 के लिए दावोस में होने की उम्मीद है. बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार और अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस सहित पाकिस्तान और बांग्लादेश के वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहेंगे.
स्विट्जरलैंड के दावोस में अगले महीने होने वाली वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक मीटिंग 2025 के लिए दुनिया भर के सैकड़ों नेता और बिजनेसमैन जुटेंगे. इसमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीआर पाटिल, चिराग पासवान, के राम मोहन नायडू और जयंत चौधरी, तीन मुख्यमंत्रियों - देवेंद्र फडणवीस, चंद्रबाबू नायडू और रेवंत रेड्डी भारत की तरफ से शामिल होंगे.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू के साथ उनके बेटे और उनके राज्य के वरिष्ठ मंत्री नारा लोकेश भी शामिल होंगे, जबकि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तमिलनाडु के मंत्री टीआरबी राजा और उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश खन्ना भी 20 जनवरी, 2025 से शुरू होने वाले दुनिया के अमीर और शक्तिशाली लोगों के पांच दिवसीय वार्षिक समागम में शामिल होंगे. इसके अलावा मशहूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी इसमें शामिल होंगी.
बता दें कि दुनिया भर के 50 से अधिक राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों के अलावा, संयुक्त राष्ट्र, आईएमएफ, विश्व बैंक, इंटरपोल, नाटो, यूरोपीय सेंट्रल बैंक और डब्ल्यूटीओ जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के शीर्ष अधिकारियों के भी डब्ल्यूईएफ वार्षिक बैठक 2025 के लिए दावोस में होने की उम्मीद है. बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार और अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस सहित पाकिस्तान और बांग्लादेश के वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहेंगे.
पीएम मोदी भी इस मीटिंग में हो चुके हैं शामिल
रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री वैष्णव ने भी केंद्रीय मंत्रिपरिषद से स्मृति ईरानी और हरदीप सिंह पुरी के साथ पिछली डब्ल्यूईएफ वार्षिक बैठक में भाग लिया था. इस बार वैष्णव के साथ जल शक्ति मंत्री पाटिल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पासवान, नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू और कौशल विकास एवं शिक्षा राज्य मंत्री चौधरी भी शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहले इस मीटिंग में शामिल हो चुके हैं, लेकिन इस हाई-प्रोफाइल शिखर सम्मेलन में उनकी भागीदारी के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिसका मुख्य विषय इस बार 'बुद्धिमान युग के लिए सहयोग' होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










