
दार्जिलिंग पहुंचे रिजिजू, नागरकाटा में सांसद-विधायक पर हमले को लेकर BJP-TMC आमने-सामने
AajTak
उत्तर बंगाल के नागराकाटा में BJP नेताओं पर हुए हमले को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है. बीजेपी ने धमकी दी है कि अगर आज शाम तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई तो कल कलकत्ता हाईकोर्ट में मामला दर्ज किया जाएगा. इस बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बागडोगरा पहुंचे और उन्होंने MP-MLA पर हुए हमले की निंदा की.
पश्चिम बंगाल के नागराकाटा में बीजेपी सांसद खगेन मुरमू और विधायक शंकर घोष पर हमले के मामले में अब तक एक भी गिरफ्तारी न होने पर बीजेपी ने सख्त रुख अपनाया है. बीजेपी ने चेतावनी दी है कि यदि शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कल कोलकाता हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच में मामला दायर किया जाएगा. वीडियो फुटेज में हमलावरों की साफ पहचान है, फिर भी पुलिस निष्क्रिय है. हालांकि, नागराकाटा थाना पुलिस ने इस मामले को लेकर एक FIR दर्ज की गई है, जिसमें 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है.
दरअसल, सोमवार को दार्जिलिंग के नागराकाटा में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री वितरित करने जाते समय बीजेपी नेताओं पर TMC कार्यकर्ताओं ने पथराव किया. सांसद मुर्मू को सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे सिलीगुड़ी के अस्पताल में भर्ती हैं.
8 लोगों पर FIR दर्ज
विधायक घोष ने बताया कि भीड़ ने उन्हें घेर लिया और 'बीजेपी वापस जाओ' के नारे लगाते हुए हमला किया. इस मामले में नागराकाटा थाना पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज कर ली हैं, जिसमें 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है.
पुलिस ने एफआईआर में मसूम अख्तर, एमडी मिलान, सैबूल हक, एमडी सुनू, पिंकी बेगम, रमजान अली, राहुल अंसारी और ऐनुल अंसारी को आरोपी बनाया गया है.
बीजेपी ने इसे टीएमसी की साजिश करार दिया और कहा कि इस मामले में एफआईआर होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि टीएमसी का दावा है कि स्थानीय लोग बीजेपी के 'फोटो ऑपरेशन' से नाराज थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










