
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के नाम पर ठगी, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया आरेस्ट
AajTak
मुंबई की बांद्रा पुलिस ने एक पांच सितारा होटल में होने वाले 'दादा साहेब फालके इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड' के आयोजकों के खिलाफ कथित रूप से सरकार से ठगी करने का मामला दर्ज किया है. आयोजक अभिषेक मिश्रा पर आरोप लगा है कि आयोजन को ऐसा दिखाने की कोशिश की गई कि यह कार्यक्रम राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में दिये जाने वाले पुरस्कार 'दादा साहेब फालके अवार्ड' का हिस्सा है.
मुंबई पुलिस ने 'दादा साहेब फालके इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल अवार्ड' के आयोजक अनिल मिश्रा के खिलाफ कथित रूप से सरकार से ठगी करने का मामला दर्ज किया है. बांद्रा पुलिस ने मुम्बई के बांद्रा इलाके में स्थित एक पांच सितारा होटल में आयोजित होने वाले इस अवार्ड समारोह में अनिल मिश्रा के बेटे अभिषेक मिश्रा समेत अन्य लोगों को खिलाफ मामला दर्ज किया है.
अभिषेक मिश्रा पर आरोप लगा है कि आयोजन को ऐसा दिखाने की कोशिश की गई कि यह कार्यक्रम राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में दिये जाने वाले पुरस्कार 'दादा साहेब फालके अवार्ड' का हिस्सा है. ये लोग 'इंटरनेशनल टूरिजम प्राइवेट लिमिटेड' के संचालक हैं. पुलिस इन सभी लोगों के खिलाफ BNS की धारा 318(4), 319(2) के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपों की जांच शुरू कर दी है.
19 और 20 फरवरी को है कार्यक्रम
बीजेपी के चित्रपट आघाडी संघटन के महाराष्ट्र अध्यक्ष समीर दीक्षित और सचिव निकिता घाग के बयान के आधार मामला दर्ज किया गया. अपने बयान में दावा किया है कि उनके कार्यालय को जानकारी मिली कि 19 और 20 फरवरी के दिन बांद्रा के पांच सितारा होटल में 'दादा साहेब फालके इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल अवार्ड' का आयोजन किया जा रहा है और यह आयोजन 'इंटरनेशनल टूरिजम फेस्टिवल प्राइवेट लिमिटेड' की तरफ से किया जाने वाला है.
समीर ने बताया कि पता चला है कि 'इंटरनेशनल टूरिज़म फेस्टिवल प्राइवेट लिमिटेड' के संचालक अनिल मिश्रा और उनकी पत्नी हैं. आरोप यह भी है कि इंटरनेट के जरिए अनिल मिश्रा ने इस कार्यक्रम का प्रमोशन किया, अनिल ने अपनी वेबसाइट पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा दी गई शुभेक्षा पत्र को भी अपलोड किया है.
'केंद्र सरकार का कार्यक्रम बताया गया'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










