
दादा, पापा और चाचा, सबने बनाया हवस का शिकार... गर्भवती बच्ची से दरिंदगी की दिल दहलाने वाली कहानी!
AajTak
उत्तर प्रदेश के औरेया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के एक गांव में ऐसी वारदात हुई है, जिसे सुनकर कोई भी सहज विश्वास नहीं कर पाएगा. यहां सगे रिश्तों को तार-तार कर देने वाली इस घटना में एक मासूम बच्ची के दादा, पिता और चाचा हैवान हैं, जिन्होंने पीड़िता को एक साल तक अपनी हवस का शिकार बनाया.
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के एक गांव में ऐसी वारदात हुई है, जिसे सुनकर कोई भी सहज विश्वास नहीं कर पाएगा. यहां सगे रिश्तों को तार-तार कर देने वाली इस घटना में 12 साल की एक मासूम बच्ची के दादा, पिता और चाचा हैवान हैं, जिन्होंने उसको एक साल तक अपनी हवस का शिकार बनाया. जब वो 2 महीने की गर्भवती हो गई, तो राज फाश होने के डर से हत्या की योजना बनाने लगे.
इस बात की भनक लगते ही पीड़िता पुलिस के पास पहुंच गई. उसकी खौफनाक आपबीती सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए. पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (एफ) (रिश्तेदार या अभिभावक द्वारा बलात्कार), 65 (1) (16 साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार), 232 (किसी को झूठे साक्ष्य देने के लिए धमकाना) के तहत केस दर्ज किया गया है.
ऐसे पता चला कि पीड़ित बच्ची दो महीने की गर्भवती है!
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने पीटीआई को बताया कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित लड़की अपनी मौसी के साथ थाने पहुंची थी. वहां उसने बताया कि उसके दादा, पिता और चाचा पिछले कई महीनों से उसका यौन शोषण कर रहे थे. उसको मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, तब पता चला कि वो दो महीने की गर्भवती है.
दिल्ली में रहती है मां, मौसी के साथ थाने पहुंची पीड़िता
एएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. इस वारदात के सामने आने के बाद ग्रामीणों में रोष है. पुलिस वहां शांति व्यवस्था कायम रखे हुए हुए हैं. पीड़िता की मां परिजनों के व्यवहार से दुखी होकर दिल्ली रहती है. वो अपनी मौसी के साथ थाने पहुंची थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










