
'दादा को अनुभव है, शाम-सुबह शपथ लेने का...', एकनाथ शिंदे की अजित पवार पर चुटकी, जमकर लगे ठहाके
AajTak
देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने बुधवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें शिंदे ने अजित पवार पर चुटकी ली, जिसके बाद जमकर ठहाके लगे.
महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने बुधवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें शपथग्रहण की जानकारी के साथ-साथ हल्का-फुल्का मजाक भी हुआ. इसमें शिंदे ने अजित पवार पर चुटकी ली, जिसके बाद जमकर ठहाके लगे.
दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर ने सवाल किया कि क्या अजित पवार और एकनाथ शिंदे भी कल डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे.
इसपर शिंदे ने कहा, 'अरे अभी तो फडणवीस ने बताया, मैंने बताया, कि शाम तक रुको तब बताता हूं.' शिंदे बोल ही रहे थे कि अजित पवार ने बीच में कहा, 'शिंदे का शाम तक पता चलेगा, मैं तो लेने वाला हूं कल शपथ.'
इसपर शिंदे ने कहा, 'दादा (अजित) को अनुभव है, शाम को भी लेने का (शपथ) और सुबह भी लेने का.' इसपर वहां जोर-जोर से ठहाके लगने लगे.
किस घटनाक्रम का जिक्र कर रहे थे एकनाथ शिंदे
दरअसल, वो मामला 2019 का है. तब महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे और नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे. राज्य में किसी पार्टी या गठबंधन के सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करने की वजह से राज्य में 12 नवंबर को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था. शिवसेना के मुख्यमंत्री पद की मांग को लेकर बीजेपी से 30 साल पुराना गठबंधन भी तोड़ लिया था.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








