
दहेज में स्कॉर्पियो कार और 25 लाख कैश नहीं मिला तो विवाहिता को लगाया HIV संक्रमित इंजेक्शन!
AajTak
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना गंगोह क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर हैरान कर देने वाला आरोप लगाया है. पीड़ित महिला का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया है.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना गंगोह क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर हैरान कर देने वाला आरोप लगाया है. पीड़ित महिला का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया है. उसकी हालत गंभीर हो गई है. पुलिस पीड़िता की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 307, घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम और दहेज निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है.
थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि पीड़ित महिला के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सोनल की शादी 15 फरवरी, 2023 को उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी अभिषेक से हुई थी. उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज में कैश, ज्वैलरी और एक कार दी थी. लेकिन उसके ससुराल वाले असंतुष्ट थे. वो उनकी बेटी से लगातार 25 लाख रुपए कैश और एक स्कॉर्पियो कार की अतिरिक्त मांग कर रहे थे. पीड़िता के परिवार ने उनकी इन मांगों को पूरा करने से इनकार कर दिया.
इससे नाराज होकर सोनल के ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया. उसे जमकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई. पंचायत ने उसको फिर से ससुराल भेजा. इस दौरान ससुराल पक्ष ने सोनल को एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया और उसे जान से मारने की कोशिश तक कर डाली. बेटी की तबीयत बिगड़ने के बाद उसके माता-पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पता चला कि वो एचआईवी पॉजिटिव है.
एसएचओ ने बताया कि सोनल के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उसे बेतरतीब दवाएं दी गईं. उसे एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन भी लगाया गया है, जिससे उसकी जान को खतरा हो गया है. इसके बाद पीड़ित पक्ष ने इंसाफ के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. 10 फरवरी को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के बाद 11 फरवरी को गंगोह थाने में सोनल के पति और देवर समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










