
दहेज प्रताड़ना के चलते एक और मौत! बेंगलुरू में फांसी पर झूली सॉफ्टवेयर इंजीनियर
AajTak
बेंगलुरू के सुद्दगुंटेपाल्या में 27 साल की महिला इंजीनियर की आत्महत्या का मामला सामने आया है. महिला के माता पिता ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है जिसके बाद मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है.
कर्नाटक में साउथ बेंगलुरू के सुद्दगुंटेपाल्या में 27 साल की महिला इंजीनियर की आत्महत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इंफोसिस में इंजीनियर रही शिल्पा के माता पिता ने आरोप लगाया है कि पति और ससुराल वालों द्वारा दहेज प्रताड़ना के चलते उसने ये खौफनाक कदम उठाया है. एफआईआर के बाद से शिल्पा के पति प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. शिल्पा की शादी लगभग ढाई साल पहले सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल रहे प्रवीण से हुई थी और उनका एक डेढ़ साल का बच्चा भी है.
शिल्पा के माता-पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, प्रवीण के परिवार ने शादी के समय 15 लाख रुपये नकद, 150 ग्राम सोने के गहने और घरेलू सामान की मांग की थी. इन मांगों को पूरा करने के बावजूद, शिल्पा के ससुराल वालों ने शादी के बाद कथित तौर पर उन पर अतिरिक्त पैसे और कीमती सामान देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. परिवार का दावा है कि दहेज को लेकर बार-बार ताने और मानसिक प्रताड़ना के कारण शिल्पा ने आत्महत्या कर ली.
शिल्पा के चाचा ने बताया कि 'हमने तीन साल पहले उसकी शादी धूमधाम से की थी. हमने अपना घर बेच दिया और शादी पर ₹40 लाख रुपये खर्च किए. शादी के समय हमने उसे 160 ग्राम सोने के गहने भी दिए थे.' कुछ महीने पहले, उसने हमसे ₹10 लाख और लिए थे. अब उनका डेढ़ साल का बच्चा है, और वह फिर से प्रेग्नेंट थी. शादी के समय प्रवीन ने खुद को बीई, एम.टेक ग्रेजुएट बताया था, लेकिन पिछले दो सालों से वह पानी पूरी बेच रहा है. जबकि हमारी बेटी इंफोसिस में काम करती थी.'
परिवार हत्या की आशंका भी जता रहा है क्योंकि घर के अंदर, पंखे के नीचे कोई कुर्सी या कुछ भी नहीं रखा था. पंखा भी इतनी ऊंचाई पर नहीं था कि कोई आसानी से पहुंच सके. दरवाजा टूटने का भी कोई निशान नहीं था.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








