
दस दिन से लापता थी नाबालिग लड़की... पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा, एक युवक गिरफ्तार
AajTak
बलिया के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने इस केस के बारे में बताया कि बलिया निवासी 19 वर्षीय सरफराज अंसारी कथित तौर पर 17 साल की उस लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था. दस दिन वे दोनों साथ रह रहे थे.
उत्तर प्रदेश के बलिया में दस दिन से लापता एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया. लड़की के परिजनों का दावा है कि एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया था. और तभी से वो लड़की उस युवक के साथ रह रही थी. परिजनों ने लड़की के साथ रेप का इल्जाम भी लगाया है. आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बलिया जिले के एक पुलिस अधिकारी ने इस मामले में पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने बुधवार को एक 17 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर अगवा किए जाने के बाद एक युवक के चंगुल से बचाया है. आरोपी ने 10 दिन पहले कथित तौर पर लड़की का अपहरण कर लिया था और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार भी किया था.
बलिया के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने इस केस के बारे में बताया कि बलिया निवासी 19 वर्षीय सरफराज अंसारी कथित तौर पर 17 साल की उस लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था. दस दिन वे दोनों साथ रह रहे थे. अब एक गुप्त सूचना के आधर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उस लड़की को लगभग 10 दिन बाद सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास मौजूद एक जगह से रेस्क्यू कर लिया और आरोपी युवक को भी पकड़ लिया.
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना के बाद, पीड़िता के दादा ने आरोपी, उसके दो चाचाओं और एक भाई और एक बहन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण), 366 (अपहरण, अपहरण या शादी के लिए मजबूर करना), 504 (इरादे से अपमान करना) के तहत शिकायत दर्ज कराई. साथ ही आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) और शांति भंग करने के लिए भड़काने की धारा भी लगाई गई है.
पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने आगे बताया कि पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराएं भी जोड़ीं हैं. अब इस मामले में आगे भी जांच जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










