
'दस्तावेज जमा करने के लिए फिर बुलाया', 8 घंटे की ED पूछताछ के बाद बोले NCP नेता रोहित पवार
AajTak
एनसीपी नेता से कथित महाराष्ट्र राज्य सहकारी (MSC) बैंक घोटाले के सिलसिले में ये दूसरी बार पूछताछ की गई है. इससे पहले उनसे 11 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी. इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि ईडी ने कुछ दस्तावेज देने के लिए 8 फरवरी को दोबारा बुलाया है.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार के पोते और विधायक रोहित पवार से ईडी ने गुरुवार को करीब आठ घंटे तक पूछताछ की. उनसे कथित महाराष्ट्र राज्य सहकारी (MSC) बैंक घोटाले के सिलसिले में ये दूसरी बार पूछताछ की गई है. इससे पहले उनसे 11 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी. इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि ईडी ने कुछ दस्तावेज देने के लिए 8 फरवरी को दोबारा बुलाया है.
एनसीपी कार्यालय के बाहर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए रोहित पवार ने कहा कि मैं अपने सभी समर्थकों को धन्यवाद देता हूं जो तानाशाही के खिलाफ खड़े हुए. आप सब मेरा परिवार हैं. आप लोकतंत्र के लिए खड़े थे. मैं भाग्यशाली हूं कि मेरा पूरा परिवार मेरे पीछे मजबूती से खड़ा रहा. यहां तक कि मेरी दादी प्रतिभा पवार और बहन रेवती भी मेरे साथ थीं.
एनसीपी नेता ने कहा कि आज बजट का दिन है और संसद सत्र चल रहा है, शरद पवार और सुप्रिया सुले को जिम्मेदार जन प्रतिनिधि होने के नाते अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए आवाज उठानी थी. कुछ लोग सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए सांसद बनते हैं. यहां तक कि मेरी पत्नी कुंती पवार भी यहां पार्टी कार्यालय में आई थीं, जो कभी राजनीति में शामिल नहीं होतीं.' मेरा समर्थन करने के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं.
उन्होंने कहा कि मैंने सभी संबंधित दस्तावेज ईडी को सौंप दिए हैं. मुझे 8 फरवरी को कुछ और दस्तावेज़ जमा करने के लिए बुलाया गया है. मुझे सूचित किया गया है कि आवश्यकता पड़ने पर वे मुझे एक बार फिर कॉल करेंगे. हम दिखाना चाहते थे कि हम दूसरों की तरह भागेंगे नहीं बल्कि लड़ते रहेंगे. हम महाराष्ट्र के स्वाभिमान के लिए लड़ेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










