
दशहरे से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा? DA पर सरकार ले सकती है फैसला
AajTak
अगर सरकार डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला करती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जोरदार इजाफा देखने को मिलेगा. फिलहाल 34 फीसदी की दर से ही केंद्रीय कर्मचारियों को डीए का भुगतान किया जा रहा है. सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला डीए उनकी वित्तीय सहायता सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है.
राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों के डीए में इजाफा (DA Hike) कर उन्हें त्योहार से पहले ही तोहफा दे चुकी हैं. अब केंद्रीय कर्मचारी (Central Employees) अपने डीए में बढ़ोतरी (DA Hike) का इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार जल्द ही कर्मचारियों के डीए में इजाफा कर सकती है. सरकार ने आखिरी बार केंद्रीय कर्मचारियों डीए में बढ़ोतरी मार्च 2022 में की थी. तब कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी का इजाफा हुआ था. इससे डीए 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो गया था. फिलहाल 34 फीसदी की दर से ही केंद्रीय कर्मचारियों को डीए का भुगतान किया जा रहा है.
4 फीसदी तक बढ़ सकता है DA
रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी को लेकर फैसला ले सकती है. बताया जा रहा है कि इस बार DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है और सरकार कर्मचारियों को ये तोहफा दशहरे से पहले दे सकती है. केंद्रीय कर्मचारियों को एक अक्टूबर से बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ वेतन मिलने की उम्मीद है.
क्या है अपडेट?
केंद्रीय कर्मचारी डीए में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन सरकार की ओर से अभी इस पर किसी भी तरह का अपडेट नहीं आया है. हालांकि, सरकार ने ये जरूर साफ कर दिया है कि फिलाहल आठवां वेतन आयोग नहीं आएगा. जिस AICPI के आंकड़े के आधार पर डीए तय किया जाता है, उसके भी आंकड़े आ गए हैं. जुलाई में AICPI 129.2 अंक रहा है. इस वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी का इजाफा कर सकती है.
कितनी बढ़ेगी सैलरी?

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












