
दलित सरपंच के साथ दबंगों ने की मारपीट, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुआ था विवाद
AajTak
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के इमलाहा गांव में दबंगों ने सरपंच को पहले गालियां दीं और फिर उसके साथ मारपीट की. विवाद शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ था. इस दौरान स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है.
मध्य प्रदेश के भिंड के इमलाहा गांव में सरपंच के साथ दबंगों ने मारपीट की है. दलित सरपंच के साथ मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सरपंच की शिकायत पर मिहोना थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. घटना गुरुवार की शाम की बताई जा रही है.
इमलाहा गांव के सरपंच अमर सिंह जाटव गुरुवार की शाम को अपने घर के बाहर खड़े थे. तभी वहां पर गांव के ही दबंग राहुल सिंह, अंकित सिंह और अनिल सिंह पहुंच गए. यहां तीनों ने शराब के लिए सरपंच से 500 रुपये की मांग की. सरपंच ने जब पैसे देने से इनकार कर दिया, तो तीनों ने पहले सरपंच को भला बुरा कहा और इसके बाद सरपंच के साथ मारपीट शुरू कर दी.
यह भी पढ़ें- MP Board Class 12 English Paper: अंग्रेजी के पेपर से पहले प्राइवेट टीचर्स को प्रशासन ने किया 'नजरबंद', DM बोले- मीटिंग के लिए बुलाया
स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
वहां मौजूद कुछ लोगों ने सरपंच के साथ हो रही मारपीट का वीडियो बना लिया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत लेकर दलित सरपंच मिहोना थाने पहुंचा और यहां सरपंच अमर सिंह जाटव ने मिहोना थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
शिकायत में यह लिखा सरपंच ने

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







