
दलबदलुओं को नकार, ध्रुवीकरण को धार... 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजों से निकले ये संदेश
AajTak
सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बीजेपी और उसकी अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को दो सीटों का नुकसान हुआ है जबकि इंडिया ब्लॉक की सीटें बढ़कर 10 पहुंच गई हैं. उपचुनाव नतीजों में किसके लिए क्या संदेश हैं?
मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल समेत सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसके सहयोगियों का संख्याबल चार से घटकर दो रह गया है जबकि विपक्षी इंडिया ब्लॉक को पांच सीटों का लाभ हुआ है. कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दम दिखाया है तो वहीं बीजेपी ने मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट कांग्रेस से छीन ली है.
बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए के लिए पंजाब और तमिलनाडु से पॉजिटिव मैसेज भी है जहां गठबंधन के उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे हैं. इन उपचुनावों में जनता ने दलबदल की राजनीति को लेकर सख्त संदेश भी दिया है. उपचुनाव नतीजों में क्या संदेश छिपे हैं? इसकी चर्चा से पहले उपचुनाव के नतीजों की चर्चा भी जरूरी है.
किस सीट से जीता कौन उम्मीदवार
पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर उपचुनाव थे. विधानसभा चुनाव में रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा सीट बीजेपी के पास थी जबकि मानिकतला सीट विधानसभा चुनाव में टीएमसी जीती थी. सूबे की चारों सीटों पर टीएमसी ने जीत हासिल की है. हिमाचल प्रदेश की देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर, तीन सीटों के उपचुनाव में हमीरपुर सीट बीजेपी ने जीती है जबकि दो सीटें कांग्रेस की झोली में गई हैं. तीनों सीट से निर्दलीय विधायक थे. तीनों ही विधायक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे.
यह भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस ने की 'वापसी', गुटबाजी से बीजेपी को कैसे हुआ नुकसान?
उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीती थी जबकि मंगलौर सीट बसपा के पास थी. उपचुनावों में दोनों सीटें कांग्रेस ने जीत ली हैं. पंजाब के जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे. अंगुराल के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने कब्जा बरकरार रखा है. वहीं, जेडीयू के पास रही रुपौली सीट पर एनडीए और इंडिया ब्लॉक, दोनों को ही मात मिली है. तमिलनाडु में डीएमके ने विक्रवंडी सीट बरकरार रखी है, वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट कांग्रेस से छीन ली है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










