
दलदल में फंसी मछुआरे की नाव, रेस्क्यू टीम ने दूसरे दिन कड़ी मशक्कत कर बचाई जान
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में एक मछुआरा दलदल में फंस गया. सूचना के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद उसे दलदल से निकाला. मछुआरा नाव से मछली पकड़ने खाड़ी में उतरा था, जहां दलदल में फंस गया.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मछुआरा मछली पकड़ने के दौरान दलदल में फंस गया. इस दौरान जब लोगों की नजर पड़ी तो सूचना प्रशासन को दी. इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मछुआरे की जान बचाई. मछुआरा नाव से खाड़ी में मछलियां पकड़ने गया था.
जानकारी के अनुसार, यह मामला ठाणे जिले का है. यहां अरुण कोली नाम का मछुआरा शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे मछली पकड़ने के लिए अपनी नाव से खाड़ी में गया था. वहां पहुंचकर अरुण ने मछलियां पकड़ीं. इसके बाद जब वापस लौटने की कोशिश की तो वहां दलदल में फंसकर रह गया.
परिजनों ने पुलिस को दी सूचना, तब शुरू हुआ रेस्क्यू
काफी देर तक जब अरुण वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा तो पता चला कि अरुण नाव सहित दलदल में फंसा हुआ है. इसके बाद परिजनों ने स्थानीय पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद आज सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया. रेस्क्यू टीम को अरुण दलदल में फंसा मिला.
आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख ने क्या बताया?
इस मामले के संबंध में नागरिक आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि स्थानीय मछुआरे और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन टीम ने दो घंटे तक रेक्स्यू ऑपरेशन चलाया. इसके बाद खाड़ी में दलदल में फंसे 50 वर्षीय मछुआरे को बचा लिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










