
दरिंदगी से पहले का सच, झूठ पकड़ने की मशीन और 53 सबूत... जानें संजय रॉय ने उस रात क्या-क्या किया?
AajTak
Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई दरिंदगी के आरोपी संजय रॉय की गिरफ्तारी से पहले और बाद जिस तरह एक के बाद एक वारदात की कड़ियां उससे जुड़ती चली गईं, उसने ना सिर्फ वारदात के सच को बल्कि उससे उसके कनेक्शन को भी बिल्कुल साफ कर दिया.
क्या कोई रेप और कत्ल जैसी भयानक वारदात को अंजाम दे कर भी बिल्कुल बेफिक्र और बेशिकन रह सकता है? क्या पुलिस जिसकी तलाश कर रही हो, वो ये जानते हुए भी शराब पीकर पुलिस के बैरक में ही चैन की नींद सो सकता है? क्या कोई पुलिस के उसे ढूंढने की बात सुन कर जवाब में, इत्मीनान से "मैं देखता हूं" जैसी बात कह सकता है. सवाल अजीब हैं, लेकिन कोलकाता के आरजी कर रेप केस के आरोपी संजय रॉय का सच कुछ ऐसा ही है. कोलकाता पुलिस ने 9 अगस्त को जब संजय रॉय को गिरफ्तार किया, तो वो अस्पताल में तैनात कोलकाता पुलिस के फोर्थ बटालियन के बैरक में सोता हुआ मिला.
संजय रॉय की गिरफ्तारी से पहले और बाद जिस तरह एक के बाद एक वारदात की कड़ियां उससे जुड़ती चली गईं, उसने ना सिर्फ वारदात के सच को बल्कि उससे संजय के कनेक्शन को भी बिल्कुल साफ कर दिया. 8 अगस्त की शाम से लेकर 8 और 9 अगस्त की दरम्यानी रात को अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर का कत्ल करने और फिर अगले दिन खुद के गिरफ्तार होने से पहले तक सीसीटीवी कैमरों से लेकर मोबाइल फोन की लोकेशन, सीडीआर और चश्मदीदों के हवाले से उसकी जो गतिविधि सामने आई है, वो चौंकाने वाली है. 9 अगस्त को डॉक्टर के कत्ल की खबर मिलने पर कोलकाता पुलिस मामले की जांच शुरू की थी.
कोलकाता पुलिस ने सबसे पहले उसने अस्पताल के इमरजेंसी बिल्डिंग और सेमिनार हॉल के इर्द-गिर्द लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को ही खंगालना शुरू किया. इस कोशिश में उसे सेमिनार हॉल के इर्द-गिर्द कम से कम 15 लोग नज़र आए, जिनसे पुलिस ने पूछताछ की. चूंकि इन सारे के सारे लोगों का क़त्ल के कोई लेना-देना नहीं था, तो इन्होंने पुलिस के जवाबों का सही-सही उतर दिया और शक के दायरे से बाहर निकल गए. लेकिन एक शख्स ऐसा था, जो अब भी पुलिस की जद में नहीं आया था, क्योंकि वो वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस के बैरक में ही जाकर सो गया था. वो भी नशे में धुत होकर.
चूंकि अब तक पुलिस ट्रेनी डॉक्टर के क़त्ल की टाइमिंग मोटे तौर पर पता कर चुकी थी, उसने 8 और 9 अगस्त की रात 3 से 4 बजे के बीच की सीसीटीवी फुटेज पर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया. इस दौरान फुटेज में संजय रॉय ही सेमिनार रूम के इर्द-गिर्द नजर आया. अब चूंकि संजय राय दूसरे सीसीटीवी फुटेज में इसी अस्पताल में भर्ती एक मरीज के पास आता-जाता हुआ दिख रहा था, तो पुलिस ने संजय के सीसीवीटी फुटेज का ग्रैब निकाल कर उसे अस्पताल में भर्ती मरीज को दिखाया ये मरीज और कोई नहीं बल्कि एक और सिविक वॉलेंटियर सौरभ का भाई था, जो उसी अस्पताल में कुछ समय से भर्ती था.
इसी भाई को जब संजय रॉय की तस्वीर दिखाई गई, तो उसने देखते ही संजय को पहचान लिया और उसके बारे में पुलिस को जानकारी दी. उधर, शाम तक वारदात का शिकार बनी ट्रेनी डॉक्टर का पोस्टमार्टम हो चुका था और पोस्टमार्टम से ये साफ हो चुका था डॉक्टर की मौत रात के खाने के करीब 4 घंटे बाद हुई है. चूंकि रात के खाने का वक्त करीब 12 बजे का था, तो ये बात भी साफ हो गई कि डॉक्टर की हत्या चार बजे के आस-पास की गई. उधर, सीसीटीवी फुटेज में भी संजय रॉय करीब 4 बजे ही सेमिनार हॉल की तरफ जाता हुआ दिख रहा था, ऐसे में दूसरे सबूतों के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी इस बात की तस्दीक कर रहे थे कि इस मामले में संजय ही शामिल है. हालांकि संजय अब तक पुलिस की जद में नहीं आया था. वो पुलिस की पकड़ से उस वक्त तक बाहर था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



