
दरभंगा में मुहर्रम से पहले मंदिर के सामने धार्मिक झंडा लगाने पर विवाद, दो समुदायों में झड़प
AajTak
दरभंगा में मुहर्रम से पहले दो समुदायों में मामूली बात पर तनाव बढ़ गया. दरअसल मब्बी थाना क्षेत्र में एक मंदिर के आगे धार्मिक झंडा लगाए जाने से नाराज लोग दूसरे पक्ष से भिड़ गए. इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई. भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसएसपी ने लोगों को खदेड़ कर हालात को नियंत्रित किया.
बिहार के दरभंगा में मुहर्रम से पहले एक मंदिर के सामने धार्मिक झंडा लगाए जाने के बाद बवाल मच गया. शहर के मब्बी थाना इलाके के शिवधारा चौक के पास मुहर्रम को लेकर एक मंदिर के निकट धार्मिक झंडा लगाया गया था.
एक पक्ष मंदिर के निकट धार्मिक झंडा लगाने का विरोध कर रहा था, विरोध को देखते हुए तत्काल धार्मिक झंडा को वहां से उतार सड़क के दूसरी तरफ लगाने पर लोग अड़ गए. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहस हो गई और फिर लोग एक दूसरे पर हमलावर हो गए.
दोनों पक्ष के सैकड़ों लोग एक दूसरे पर लाठी, डंडे, ईंट, पत्थर के अलावा खाली शीशे की बोतल से हमला करने लगे. घंटों तक पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. मामले की गंभीरता को देखकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा जिसके बाद हालात नियंत्रित हुए. इस दौरान मब्बी थाने के प्रभारी को भी ईंट लगी जिसमें वो घायल हो गए.
इस पूरी घटना में कई लोग जख्मी हैं जबकि दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया गया है. कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई और कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों को भी नहीं बख्शा गया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










