
दरभंगा: नाबालिग बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज थे भाई, इसलिए काट दी थी गर्दन
AajTak
दरभंगा में हुए अर्चना मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने नाबालिग मृतका के दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज थे भाई इसलिए उन्होंने गला रेतकर की थी हत्या. पुलिस का मानना है कि इस हत्या के परिवार के अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं
दरभंगा में हुए अर्चना मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. SDPO अमित कुमार ने बताया कि भाइयों ने मिलकर बहन की गला रेतकर हत्या की थी. क्योंकि वह उसके प्रेम संबंध से नाराज थे. पुलिस का मानना है कि इस हत्या के परिवार के अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं. इसकी भी गहनता से जांच की जा रही है.
नाबालिग की हत्या के आरोप में सगे भाई गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला ऑनर किलिंग का है और अर्चना का कातिल कोई औैर नहीं बल्कि उसके दोनों सगे भाई बिट्टू और मुनचुन ही निकले. उन्होंने पहले बहन का गला रेता फिर घर पर ताला लगाकर भाग गए थे. बता दें, 25 सितंबर को अपने ही घर में अर्चना का शव खून से लथपथ शव मिला था.
पुलिस परिवार के अन्य लोगों पर हत्या में शामिल होने का शक
जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि नाबालिग का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसकी वजह से परिजन काफी नाराज चल रहे थे. इसी को लेकर घर वालों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी होगी. पुलिस ने इसी दिशा में अपनी जांच को आगे बढ़ाया और आरोपियों तक पहुंच गई. SDPO अमित कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










