
दबंगों की दुनियाः शराब माफिया बन बैठा यूपी का ये वॉलीबॉल खिलाड़ी... हैरान कर देगी शातिर सुधाकर सिंह की कहानी
AajTak
प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र का एक गांव है पुरमई सुल्तानपुर. वहीं का रहने वाला है सुधाकर सिंह. बचपन से ही सुधारकर सिंह की खेलों में खाफी रूची थी. वो पढ़ाई लिखाई तो करता था लेकिन खेलों में उसका ज्यादा ध्यान रहता था. वो जब थोड़ा बड़ा हुआ तो उसने वॉलीबॉल खेलना शुरू किया.
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के माफियाओं की जो लिस्ट जारी की है. उसमें कई शातिर और कुख्यात अपराधियों के नाम शामिल हैं. मगर कुछ नाम ऐसे हैं, जिनकी पिछली जिंदगी देखकर कोई भी ये अंदाजा नहीं लगा सकता कि वो अब ऐसे माफिया बन बैठे, जो समाज के लिए किसी नासूर से कम नहीं. ऐसा ही एक नाम है यूपी के माफिया सुधाकर सिंह का. आज 'दबंगों की दुनिया' में कहानी सुधाकर सिंह की.
कौन है सुधाकर सिंह? प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र का एक गांव है पुरमई सुल्तानपुर. वहीं का रहने वाला है सुधाकर सिंह. बचपन से ही सुधारकर सिंह की खेलों में खाफी रूची थी. वो पढ़ाई लिखाई तो करता था लेकिन खेलों में उसका ज्यादा ध्यान रहता था. वो जब थोड़ा बड़ा हुआ तो उसने वॉलीबॉल खेलना शुरू किया. उसे ये खेल इतना पसंद था कि फिर उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक दिन वो नेशनल लेवल का वॉलीबॉल खिलाड़ी बन गया.
रेलवे में लगी नौकरी खेल की वजह से ही उसे अच्छी नौकरी मिली. साल 2005 में उसका सिलेक्शन स्पोर्टस कोटे से रेलवे में ट्रैफिक असिस्टेंट के तौर पर हो गया. तभी से वो लगातार नौकरी कर रहा था. लेकिन वो कहते हैं ना, कामयाबी, शोहरत और ताकत हर किसी को रास नहीं आती. ऐसा ही कुछ सुधाकर सिंह के साथ हुआ. उसे शराब की तस्करी और मिलावट का ऐसा चस्का लगा कि उसका ध्यान नौकरी पर कम और शराब के अवैध धंधे पर ज्यादा हो गया.
मिलावटी शराब की फैक्ट्री सुधाकर सिंह अपनी शोहरत और ताकत का भरपूर फायदा उठा रहा था. वो मिलावटी शराब के धंधे में इतना आगे निकला कि उसने मिलावटी शराब की अवैध फैक्ट्री लगा डाली. उस फैक्ट्री में वो नामी गिरामी ब्रांड की मिलावटी शराब बनाने लगा. इस काम में उसे खूब पैसा मिल रहा था. लिहाजा, उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा. वो कई साल तक यही काम करता रहा. काम बढ़ता गया तो इस काम में उसने कई पार्टनर बना लिए थे.
पुलिस के रडार पर सुधाकर मिलावटी शराब के कारोबार से सुधाकर सिंह मोटा मुनाफा कमा रहा था. इसी के साथ उसने सरकारी शराब की छह दुकानों का लाइसेंस भी हासिल कर लिया था. जहां वो अंग्रेजी शराब की आड़ में मिलावटी शराब बेचा करता था. जुर्म की दुनिया में उसकी धमक सुनाई देनी लगी थी. यही वजह थी कि वो अब पुलिस के रडार पर आ चुका था. उसके खिलाफ मामले दर्ज होने लगे थे.
अप्रैल 2021 प्रतापगढ़ में पुलिस उसके पीछे थी और वो आगे. उसकी करतूतों का पता पुलिस को चल चुका था. अप्रैल 2021 में जिले की पुलिस ने हथिगवां थाना क्षेत्र के नौबस्ता गांव में गौशाला की आड़ में चलाई जा रही एक अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया. जहां से पुलिस ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब और शराब बनाने का तमाम साजो-सामान बरामद किया. इसके बाद सुधाकर सिंह फरार हो गया. लेकिन कुंडा कोतवाली ने सुधाकर सिंह के सहयोगी संजय सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



