
'दबंगई करने वाले 4.5 अरब डॉलर की मदद नहीं देते', मुइज्जू को जयशंकर ने अपने ही अंदाज में सुनाया
AajTak
जयशंकर ने एक कार्यक्रम में अपनी किताब 'व्हाइ भारत मैटर्स' पर बात करते हुए संकट में फंसे पड़ोसी मुल्कों की मदद करने में भारत की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया. इस दौरान जब जयशंकर से पूछा गया कि क्या भारतीय उपमहाद्वीप में भारत को बुली के तौर पर देखा जाता है.
मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही भारत और मालदीव के संबंधों में खासी कड़वाहट देखने को मिली. इस बीच विदेश मंत्री जयशंकर ने मालदीव को अपने चिर परिचित अंदाज में जवाब दिया है. उन्होंने मुइज्जू के 'बिग बुली' के बयान पर कहा कि जब पड़ोसी देश मुश्किल में होते हैं तो दबंगई करने वाले (Big Bullies) 4.5 अरब डॉलर की मदद नहीं देते.
जयशंकर का ये बयान मुइज्जू के उस बयान को लेकर आया है, जो उन्होंने इस साल जनवरी में दिया था. मुइज्जू ने कहा था कि हम भले ही छोटा देश हो सकते हैं लेकिन इससे किसी को भी हमें बुली करने का लाइसेंस नहीं मिलता.
जयशंकर ने एक कार्यक्रम में अपनी किताब 'व्हाइ भारत मैटर्स' पर बात करते हुए संकट में फंसे पड़ोसी मुल्कों की मदद करने में भारत की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया. इस दौरान जब जयशंकर से पूछा गया कि क्या भारतीय उपमहाद्वीप में भारत को 'बुली' के तौर पर देखा जाता है.
इस पर जयशंकर ने कहा कि जब आप भारत को बुली के तौर पर देखते हैं तो आपको समझ लेना चाहिए कि 'बिग बुलीज' संकट में फंसे अपने पड़ोसी मुल्कों को 4.5 अरब डॉलर की मदद नहीं देते. 'बिग बुलीज' कोरोना के समय अन्य देशों में वैक्सीन की सप्लाई नहीं करते. युद्ध या संकट में फंसे देशों की खाद्य या उर्वरक जरूरतों को पूरा नहीं करते.
उन्होंने कहा कि आपको आज देखना होगा कि भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच क्या बदला है. यकीनन बांग्लादेश और नेपाल के साथ व्यापारिक संबंध सुधरे हैं. वहां सड़कें हैं, जो एक दशक पहले नहीं थी. वहां रेलवे हैं, जहां क दशक पहले नहीं थे. नेपाल, श्रीलंका, भूटान और बांग्लादेश के साथ निवेश और व्यापार बीते कुछ सालों में बढ़ा है. मालदीव भी इसमें शामिल है.
मुइज्जू ने क्या कहा था?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










