
'दफ्तर में बगैर कपड़ों के घूमते थे और...', कारोबारी ब्रायन जॉनसन पर लगे सनसनीखेज आरोप
AajTak
जॉनसन की कंपनी के पूर्व कर्मचारियों का आरोप हैं कि जॉनसन अक्सर काम के घंटों के दौरान ऑफिस में कम कपड़ों में घूमते थे और यहां तक कि अपनी सेक्सुअल एक्टिविटीज के बारे में भी चर्चा करते थे. वह ब्लूप्रिंट की महिला कर्मचारियों के साथ भी छेड़खानी वाली बातें करते थे, जिससे कर्मचारी असहज हो जाते थे.
टेक बिजनेसमैन और एंटी-एजिंग एक्सपेरिमेंट को लेकर चर्चा में रहने वाले ब्रायन जॉनसन के खिलाफ वर्किंग प्लेस पर गलत बर्ताव करने के आरोप लगे हैं. अरबपति कारोबारी पर अपने स्टार्टअप ब्लूप्रिंट के ऑफिस में बगैर कपड़ों के घूमने और सह कर्मियों के साथ सेक्सुअल टॉक करने के आरोप हैं. उनकी कंपनी के पूर्व कर्मचारियों ने अब गोपनीयता समझौते को चुनौती दी है.
महिला कर्मियों से छेड़छाड़ के आरोप
इन आरोपों के बाद ब्रायन जॉनसन फिर से सुर्खियों में हैं. कंपनी के पूर्व कर्मचारियों ने जॉनसन पर वर्किंग प्लेस का माहौल बिगाड़ने का आरोप भी लगाया है. पूर्व कर्मचारियों के मुताबिक जॉनसन अक्सर काम के घंटों के दौरान कम कपड़ों में घूमते थे और यहां तक कि अपनी सेक्सुअल एक्टिविटीज के बारे में भी चर्चा करते थे. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वह ब्लूप्रिंट की महिला कर्मचारियों के साथ भी छेड़खानी वाली बातें करते थे, जिससे कर्मचारी असहज हो जाते थे.
जॉनसन की ओर से अपनी पब्लिक इमेज और लोगों को कंट्रोल करने के लिए गोपनीयता समझौतों की जांच के बीच ये आरोप सामने आए हैं. कम से कम तीन पूर्व कर्मचारियों ने नेशनल लेबर रिलेशंस बोर्ड (NLRB) में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें इन समझौतों की वैधता को चुनौती दी गई है और जॉनसन पर असहमति को दबाने का आरोप लगाया गया है.
साइन कराते हैं सीक्रेट कॉन्ट्रैक्ट
पूर्व कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील मैट ब्रुएनिग ने कहा कि जॉनसन इन समझौतों का इस्तेमाल करके लोगों को चुप रहने के लिए मजबूर करते थे. उन्होंने कहा कि उनका मसकद कॉन्ट्रैक्ट की आड़ में कर्मचारियों की असहसमति को दबाना था. जॉनसन की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट जेमी कॉन्टेन्टो ने कहा कि वह डॉक्यूमेंट सही नहीं लगे थे लेकिन अपनी नौकरी खोने के डर से मजबूरी में इस पर साइन किए थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











