
दफ्तरों पर आयकर के छापे के बाद आया BBC का बयान, जानें अब तक क्या-क्या हुआ
AajTak
बीबीसी के दफ्तर पर आयकर विभाग की रेड जारी है. इस रेड पर कंपनी ने एक बयान जारी किया है. उस बयान में बीबीसी ने कहा कि आयकर की टीम अभी भी ऑफिस में मौजूद है और हमारी तरफ से पूरा सहयोग किया जा रहा है. हम उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द ये मामला सुलझ जाए.
दिल्ली और मुंबई के बीबीसी दफ्तर पर आयकर विभाग की रेड जारी है. मंगलवार सुबह को आयकर की तरफ से कंपनी के दोनों दफ्तरों पर रेड मारी गई. इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी को लेकर आयकर की तरफ से ये जांच शुरू की गई है. इस कार्रवाई पर कंपनी की तरफ से पहला बयान सामने आ गया है. बीबीसी ने सिर्फ इतना कहा है कि वो जांच में पूरा सहयोग कर रही है. उसे उम्मीद है कि जल्द से जल्द इस मामले को सुलझा लिया जाएगा.
बीबीसी के दफ्तरों पर पड़े छापे, विपक्ष हमलावर
जारी बयान में बीबीसी ने कहा कि आयकर की टीम अभी भी ऑफिस में मौजूद है और हमारी तरफ से पूरा सहयोग किया जा रहा है. हम उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द ये मामला सुलझ जाए. अब आयकर विभाग जरूर इस पूरी कार्रवाई को टैक्स गड़बड़ी से जोड़ रहा है, लेकिन क्योंकि इस समय बीबीसी अपनी गुजरात दंगों वाली डॉक्यूमेंट्री की वजह से विवादों में चल रही है, इस रेड की टाइमिंग को लेकर विपक्ष ने कई सवाल उठा दिए गए हैं. वो तो इसे लोकतंत्र की हत्या तक करार दे रहा है. कांग्रेस ने एक जारी ट्वीट में कहा है कि कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया. अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है. अघोषित आपातकाल. उधर, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हम अडानी मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं, दूसरी ओर बीबीसी के दफ्तर पर इस तरह की कार्रवाई हो रही है. विनाशकाले विपरीत बुद्धि.
बीजेपी बोली- ये तो भ्रष्ट संस्थान
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तो इसे वैचारिक आपातकाल बता दिया है, दूसरे विपक्षी नेता भी इसे प्रेड फ्रीडम पर सरकार का निशाना मान रहे हैं. अब ये तो विपक्ष का स्टैंड, लेकिन बीजेपी ने बीबीसी की विश्वनीयता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. उसे सबसे भ्रष्ट कंपनी तक बता दिया है. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि BBC का प्रोपगेंडा और कांग्रेस का एजेंडा एक साथ काम कर रहा है. BBC का इतिहास भारत को कलंकित करने वाला रहा है. इंदिरा गांधी ने BBC पर बैन लगाया था. BBC ने अपनी रिपोर्टिंग के दौरान कश्मीर में आतंकवादी को करिश्माई युवा उग्रवादी बताया था. BBC ने होली के त्योहार पर भी टिप्पणी की. इतना ही नहीं BBC ने महात्मा गांधी पर भी प्रतिकूल टिप्पणी की थी. ये उदाहरण काफी अहम हैं.
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के तीखे सवाल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










