
दत्तात्रेय होसबाले फिर बने RSS के सरकार्यवाह, अगले तीन साल तक संभालेंगे जिम्मेदारी
AajTak
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने रविवार को 'सरकार्यवाह' पद के लिए दत्तात्रेय होसबाले को फिर से चुन लिया. आरएसएस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट में कहा कि होसबाले 2021 से 'सरकार्यवाह' के रूप में कार्यरत हैं,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने रविवार को 'सरकार्यवाह' पद के लिए दत्तात्रेय होसबाले को फिर से चुन लिया. आरएसएस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट में कहा कि होसबाले 2021 से 'सरकार्यवाह' के रूप में कार्यरत हैं, इसमें कहा गया है कि उन्हें 2024 से 2027 की अवधि के लिए इस पद पर फिर से चुना गया है. RSS की वार्षिक तीन दिवसीय 'अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा' शुक्रवार को रेशिमबाग के स्मृति भवन परिसर में शुरू हुई थी. यह बैठक 6 साल बाद आरएसएस के मुख्यालय नागपुर में हो रही है. बैठक में आरएसएस से जुड़े विभिन्न संगठनों के 1,500 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं.
बता दें कि दत्तात्रेय होसबाले का जन्म एक दिसंबर 1954 को हुआ था. वह 1968 में संघ के संपर्क में आए थे. इसके बाद 1978 में वह एवीबीपी के पूर्वकालिक सदस्य बने और 1990 में उन्होंने प्रचारक की जिम्मेदारी संभाल ली थी. होसबाले ने 2009 में सह सरकार्यवाह का दायित्व संभाला, जबकि 2021 में वह पहली बार सरकार्यवाह बने थे. होसबाले कर्नाटक के शिवमोग्गा के रहने वाले हैं. दत्तात्रेय होसबाले वर्ष 1975-77 के जेपी आंदोलन में भी सक्रिय थे और लगभग पौने दो वर्ष तक ‘मीसा’ के अंतर्गत जेल में रहे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










