
दक्षिण में बीजेपी या कांग्रेस, किसको मिलेगी बढ़त? पार्टी नेताओं के अपने-अपने दावे
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव इलेक्शन स्पेशल में बोलते हुए बीजेपी नेता नरसिम्हा राव ने कहा, "ऐसा नहीं है कि हम (बीजेपी) अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुके हैं. कई ऐसे राज्य हैं जहां हम इस बार भी बढ़त हासिल करेंगे. हमें विश्वास है कि हम उत्तर प्रदेश में अतिरिक्त 15 सीटें जीतेंगे. हम पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अधिक सीटें जीतेंगे.”
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के '400 पार' नारे पर भरोसा जताया और दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी को इस बार के लोकसभा चुनाव में अधिक सीटें मिलेंगी. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव इलेक्शन स्पेशल में बोलते हुए नरसिम्हा राव ने कहा, "ऐसा नहीं है कि हम (बीजेपी) अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुके हैं. कई ऐसे राज्य हैं जहां हम इस बार भी बढ़त हासिल करेंगे. हमें विश्वास है कि हम उत्तर प्रदेश में अतिरिक्त 15 सीटें जीतेंगे. हम पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अधिक सीटें जीतेंगे.”
राव ने कहा कि बीजेपी हर चुनाव में विपक्ष और पर्यवेक्षकों को चौंका देती है. 2024 के चुनावों की तैयारी तीन साल से अधिक समय पहले ही शुरू हो गई थी. हमने 140 से अधिक सीटों की पहचान की, जिन पर जीतना भाजपा के लिए मुश्किल था और पिछले तीन वर्षों में उसके मुताबिक रणनीति बनाई गई. हमारे सभी सांसदों, विधायकों, कार्यकर्ताओं ने तीन वर्षों के लिए कड़ी मेहनत की है. क्या आपको लगता है कि कांग्रेस वापसी कर सकती है और कुछ राजनीतिक चर्चाओं के आधार पर चुनाव जीत सकती है? यह नहीं होने वाला है.''
कांग्रेस को किन राज्यों में फायदा मिलने का अनुमान है? इस सवाल के जवाब में कांग्रेस के प्रोफेशनल विंग और डेटा एनालिटिक्स के अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती ने कहा कि पार्टी इस बार दक्षिण में मिलने वाली अधिक सीटों से 2019 की अपनी संख्या को आसानी से पार कर जाएगी. उन्होंने कहा, "अगर आप कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी जैसे दक्षिणी राज्यों को लेते हैं और फिर आप इसमें महाराष्ट्र को जोड़ते हैं, तो हम 2019 की अपनी संख्या को पार कर जाएंगे. यह देश का निचला आधा हिस्सा है. फिर हम आगे बढ़ते हैं तो हम हिंदी भाषी राज्यों और हरियाणा तथा दिल्ली में भी बढ़ हासिल करने वाले हैं.''
कांग्रेस नेता ने यह भी बताया कि सबसे पुरानी पार्टी खुद 328 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है और 2019 में उसने 419 सीटों पर चुनाव लड़ा था. उन्होंने कहा, "इतिहास में कांग्रेस द्वारा लड़ी जा रही सीटों की यह अब तक की सबसे कम संख्या है. ऐसा इसलिए है क्योंकि रणनीतिक गठबंधन चल रहा है. चाहे वह आम आदमी पार्टी (आप), कम्युनिस्टों, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और शिव सेना (यूबीटी) के साथ हो. मुझे यकीन है कि ये गठबंधन भाजपा सहित आप सभी को आश्चर्यचकित कर देंगे.''

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










