
दक्षिण भारत की ओर बढ़ रहा चक्रवात दित्वा, IMD ने जारी किया भारी बारिश और तूफान का अलर्ट
AajTak
चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ बंगाल की खाड़ी में तेजी से गहरा रहा है. इसके 30 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों से टकराने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है.
बंगाल की खाड़ी में तेजी से गहराता चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यह वेदर सिस्टम उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और 30 नवंबर, 2025 की सुबह तक इसके उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है.
चक्रवात दित्वा 28 नवंबर को शाम 5:30 बजे चेन्नई से लगभग 490 किलोमीटर दक्षिण और पुडुचेरी से 380 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित था. मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम भारतीय तट के करीब पहुंचते हुए और भी मजबूत हो सकता है. आईएमडी ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश (20 सेमी से अधिक) होने की संभावना है. उधर, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी 30 नवंबर को बेहद भारी बारिश दर्ज की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका में चक्रवात दित्वा का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 56 की मौत, 21 लापता
मौसम विभाग के मुताबिक 29 नवंबर की सुबह से उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों पर 70–80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है, जो 90 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं. इसके 30 नवंबर की सुबह तक जारी रहने की संभावना है. चक्रवात के कारण समुद्र में 0.2 से 0.5 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जिससे चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर जैसे जिलों के निचले इलाकों के जलमग्न होने का खतरा है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी है.
आईएमडी के अनुसार, चक्रवात दित्वा से कच्चे मकानों, बिजली और संचार लाइनों तथा केला, पपीता और धान जैसी खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. तटीय जिलों में तेजी से राहत एवं बचाव कार्य के उपाय किए जा रहे हैं. तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर मछली पकड़ने की गतिविधियां 1 दिसंबर तक पूरी तरह बंद कर दी गई हैं. मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सख्त सलाह दी गई है. आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







