
दक्षिणी दिल्ली में बारिश के बाद सड़कें तालाब में बदलीं, जलभराव से यातायात प्रभावित
AajTak
दक्षिणी दिल्ली में शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद कई इलाकों में भारी जलभराव देखा गया. एमबी रोड स्थित साकेत SDM कार्यालय के बाहर पानी भरने से लोगों और कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. सड़कें तालाब बन जाने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई.
देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को राहत देने की बजाय परेशानी में डाल दिया. दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में भारी जलभराव देखा गया, जिससे आम लोगों और कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
साकेत के एमबी रोड स्थित उप-मंडलीय दंडाधिकारी (SDM) कार्यालय के बाहर बारिश के तुरंत बाद पानी भर गया. ऑफिस आने-जाने वाले लोग पानी में फंस गए और कार्यालय के कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस इलाके में बार-बार होने वाले जलभराव से साफ जाहिर होता है कि मानसून से पहले नालों की सफाई समय पर नहीं की गई है.
साउथ दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव से लोग परेशान
हल्की बारिश में ही सड़कें तालाब बन जाने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई. सड़क पर वाहन चालक और आम लोग जलभराव के कारण परेशान रहे. कुछ जगहों पर वाहन बीच रास्ते में फंस गए, जिससे ट्रैफिक जाम भी हुआ.
स्थानीय लोगों ने कहा कि यह समस्या हर मानसून में देखने को मिलती है. प्रशासन के ध्यान न देने और नालों की समय पर सफाई न होने के कारण छोटे बारिश में भी जलभराव होने लगता है.
विशेषज्ञों का कहना है कि नालों की सफाई और जल निकासी की सही व्यवस्था न होने से सड़क पर पानी जमा होता है. इससे न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी खतरा बढ़ जाता है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








