
थैलेसीमिया बच्चों को चढ़ाया HIB संक्रमित रक्त... CM हेमंत सोरेन का एक्शन, सिविल सर्जन समेत कई अफसर सस्पेंड!
AajTak
झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले ने राज्य को हिला दिया. सीएम हेमंत सोरेन ने सिविल सर्जन सुशांतो कुमार माझी सहित कई अधिकारियों को निलंबित किया. वहीं, सरकार ने कहा, पीड़ित बच्चों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा मिलेगा और सरकार उनका पूरा इलाज करवाएगी. जांच में पांच बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है.
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने का मामला सामने आने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है. इस गंभीर लापरवाही पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सिविल सर्जन सुशांतो कुमार माझी समेत कई जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही, सरकार ने पीड़ित बच्चों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और उनके इलाज का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की है.
मुख्यमंत्री ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ऐसी लापरवाही अस्वीकार्य है. उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर लिखा, चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने की सूचना पर पश्चिम सिंहभूम के सिविल सर्जन समेत अन्य पदाधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया गया है. सरकार पीड़ित बच्चों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देगी और बच्चों का पूरा इलाज करवाएगी.
यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: पश्चिमी सिंहभूम में CBI का एक्शन, रिश्वत लेने के आरोप में उप-डाकपाल गिरफ्तार
इस घटना पर झारखंड हाईकोर्ट ने भी स्वतः संज्ञान लिया था. कुछ दिन पहले एक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को ब्लड बैंक से एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की शिकायत सामने आई थी. अदालत ने राज्य के मुख्य सचिव से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी. हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग ने निदेशक स्तर की जांच टीम को चाईबासा भेजा.
जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि सिर्फ एक नहीं, बल्कि पांच थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है. सभी बच्चे नियमित रूप से चाईबासा ब्लड बैंक से रक्त प्राप्त करते थे. इस भयावह लापरवाही ने ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली और राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
रांची से पहुंची जांच टीम ने ब्लड बैंक की व्यवस्था का निरीक्षण किया और कई गंभीर खामियां पाईं. रिपोर्ट के अनुसार, रक्त के परीक्षण, भंडारण और वितरण प्रक्रिया में सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन हुआ है. टीम ने स्पष्ट किया कि ब्लड बैंक की प्रणाली तत्काल सुधार की मांग करती है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










