
थिएटर में रिलीज होगी गंगूबाई काठियावाड़ी-RRR, Pen Studios ने जारी किया बयान
AajTak
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और एसएस राजामौली निर्देशित RRR को लेकर काफी चर्चा थी. दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी होने के बावजूद ओटीटी और थिएटर में इनकी रिलीज पर बात अटकी हुई थी.
कोरोनावायरस ने दुनियाभर में काफी जान-माल का नुकसान किया है. कईयों ने अपनी जिंदगी खो दी तो कई लोगों का व्यापार डूब गया. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुई. थिएटर्स बंद हो गए और फिल्मों का कारोबार ठप पड़ गया था. पर अब धीरे-धीरे थिएटर्स को खोलने की कवायद शुरू हो गई है. राधे, बेल बॉटम, चेहरे के बाद अब इस लिस्ट में आलिया भट्ट की बहुप्रतिक्षित फिल्मों का नाम भी जुड़ गया है. We would like to clarify that Gangubai Kathiawadi, RRR and Attack will release in cinemas. - Dr Jayantilal Gada Chairman and MD Pen Studios#gangubaikathiawadi #rrrmovie #attack #penmovies #penstudios pic.twitter.com/23gz9PRIa3
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











