
थाना-कचहरी, ऑफिस-अस्पताल... हर जगह आम आदमी को नोच रहा रिश्वत और भ्रष्टाचार का 'भेड़िया'
AajTak
कभी कहीं पुल टूटता है. कभी कहीं सडक टूटती है. बाद में पता चलता है कि सरकारी करप्शन जिम्मेदार था. जन्म प्रमाण पत्र से लेकर घर की रजिस्ट्री करानी हो या मृत्यु प्रमाण पत्र लेना हो, आज भी सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोर बाबू, कर्मचारी, अधिकारी आपके काम पर कुंडली मारकर बैठ जाते हैं.
आजादी का अमृतकाल चल रहा है, देश को स्वतंत्र हुए इतने साल लेकिन एक समस्या ऐसी है जो जस की तस बनी हुई है. ऐसा नहीं है कि इस समस्या के समाधान पर कभी बात नहीं हुई, या फिर सरकारों ने इसके लिए सख्ती भरे कदम नहीं उठाए, लेकिन फिर भी जिस तरह से हर बार ये परेशानी अपना सिर उठा लेती है, ये तो तय है कि अब तक हुए हर समाधान इसे खत्म करने के लिए नाकाफी हैं और ये समस्या इतने सालों से देश को लगातार खोखला ही कर रही है. ये समस्या है रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार. इसके खिलाफ सरकारों, सरकारी विभागों, सरकारी एजेंसियों को जगाना बेहद जरूरी है.
उत्तर प्रदेश में रिश्वतखोरी पर एक्शन सबसे बड़ी बात कि कहीं न कहीं, आपका या आपके परिवार का इससे जरूर सामना होता आया होगा. समस्या सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी की. कभी कहीं पुल टूटता है. कभी कहीं सडक टूटती है. बाद में पता चलता है कि सरकारी करप्शन जिम्मेदार था. जन्म प्रमाण पत्र से लेकर घर की रजिस्ट्री करानी हो या मृत्यु प्रमाण पत्र लेना हो, आज भी सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोर बाबू, कर्मचारी, अधिकारी आपके काम पर कुंडली मारकर बैठ जाते हैं. ऐसे ही भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में इन दिनों एक्शन हो रहा है.
अयोध्या में खंड शिक्षा अधिकारी के लेखाकार ने मांगी थी एक लाख की घूस अयोध्या में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर यानी खंड शिक्षा अधिकारी का लेखाकार एक लाख की घूस लेते पक़ड़ा गया है. मृतक टीचर के जीपीएफ का पैसा निकलवाने के बदले 1 लाख की घूस मांगी. रंगेहाथ उत्तर प्रदेश की विजिलेंस टीम ने पक़ड़ लिया. रिश्वत मांगी तो विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया. बीएसए कार्यालय में जैसे ही इसने मृतक टीचर के परिजनों से रिश्वत का एक लाख रुपया अपने हाथ में लिया. यूपी विजिलेंस की टीम ने दबोच लिया.
मुरादाबादः SDM का स्टेनो पचास हजार रुपये की घूस लेते पकड़ा गया ऐसी ही दूसरी घटना मुरादाबाद में सामने आई. यहां तहसील में किसान की जमीन का लैंड यूज बदलने के बदले घूसखोरी हो रही थी. यहां ठाकुरद्वारा तहसील में SDM का स्टेनो पचास हजार रुपये की घूस लेते पकड़ा गया. विजिलेंस की टीम ने शिकायत मिलने के बाद इसे रिश्वत का पैसा गिनते पकड़ा. टीम वहीं से इस घूसखोर बाबू को घसीटते हुए लेकर बाहर निकली. जब इसे पकड़ा गया तो ये रिश्वत का पचास हजार रुपए मिलने के बाद मेज के नीचे अपनी उंगलियों से गिनाई करता मिला.
अमेठीः एसडीएम का स्टेनो यहां भी ले रहा था घूस अमेठी में रिश्वतखोरी वाली दीमक खत्म करने के लिए विजिलेंस टीम फिल्मी स्टाइल में पहुंची. यहां एसडीएम का स्टेनो घूस का पैसा लेकर जेब में रखा ही था कि एंटी करप्शन ब्यूरो वालों ने कहा हैलो तुमको चारों तरफ से घेर लिया गया है. हक्का-बक्का घूसखोर पेशकार समझ ही नहीं पा रहा था कि अब क्या करे. एसीबी ने इसके बाद भ्रष्टाचारी की जेब से उन नोटों को निकालना शुरु किया, जिसे ये हर काम के बदले लेता आया है. जैसे इस बार शिकायत मिली कि बंटवारे के विवाद में इसने स्टे ऑर्डर हटवाने के लिए घूस ली थी.
कानपुरः एसीपी दफ्तर का हेड कांस्टेबल मांग रहा था घूस एक ने कॉलर पकड़ी है. एक ने कमर. एक ने हाथ. चौथे ने सीने से दबोचा है. ऐसी तस्वीरें देखते ही आम लोग सड़क पर कहते हैं कि अच्छा हुआ घूसखोर पकड़ा गया. ये वर्दीधारी कानपुर के एसीपी दफ्तर का हेड कांस्टेबल है. जिसने जानकी देवी नाम की महिला को महिला कल्याण विभाग से मिलने वाले पैसे के लिए होने वाले सत्यापन के बदले 15 हजार की घूस ली थी. पैसा इसने जैसे ही पकड़ा, विजिलेंस टीम ने ईमानदारी को कुचलने वाले इस नोटखोर को दबोच लिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










