
थाईलैंड घूमने का कर रहे हैं प्लान? IRCTC लाया शानदार पैकेज, जानें किराया और बाकी डिटेल्स
AajTak
आईआरसीटीसी आपको अगस्त के महीने में थाईलैंड घूमने का मौका दे रहा है. इस टूर पैकेज की शुरुआत लखनऊ से होगी. आइए जानते हैं इस टूर पैकेज का किराया, बुकिंग और बाकी डिटेल्स.
टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी समय-समय पर टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. इन टूर पैकेज के तहत आपको देश-विदेश के अलग-अलग टूरिस्ट स्थानों को घूमने का मौका मिलता है. इसी कड़ी में अब आईआरसीटीसी आपको थाईलैंड घूमने का अवसर दे रहा है. इस पैकेज के तहत आप लखनऊ से थाईलैंड घूमने जा सकेंगे.
कब होंगे थाईलैंड के लिए रवाना? आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 5 रातों और छह दिन के इस पैकेज की शुरुआत 25 अगस्त को लखनऊ से होगी. आपको लखनऊ से एयर एशिया फ्लाइट बोर्ड करनी होगी. लखनऊ से 25 अगस्त को आप रात के 11 बजकर 05 मिनट पर फ्लाइट बोर्ड करेंगे. अगले दिन सुबह साढ़े चार बजे आप बैंकॉक एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे.
सुबह बैंकॉक एयरपोर्ट पर पहुंचकर आपको पटाया ले जाया जाएगा. यहां पहुंचकर आप होटल में चेक इन करेंगे. होटल में आपके ब्रेकफास्ट की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी. ब्रेकफास्ट के बाद, आप नोंग नूच ट्रॉपिकल गार्डन जाएंगे और शाम को अलकज़ार शो का आनंद उठा सकेंगे. इसके बाद आपके डिनर की व्यवस्था भारतीय रेस्तरां में की जाएगी. रात में रुकने की व्यवस्था पटाया में होगी.
27 अगस्त को ब्रेकफास्ट के बाद आप बोट से कोरल द्वीप जाएंगे. इसके बाद, भारतीय रेस्तरां में आपके लंच की व्यवस्था की जाएगी. लंच के बाद आप वापस होटल जाएंगे. शाम के वक्त आप आसपास के लोकल मार्केट में घूम सकते हैं. रात के खाने की व्यवस्था भारतीय रेस्तरां में की जाएगी. इस दिन भी आपके रुकने की व्यवस्था पटाया में होगी.
28 अगस्त होटल से चेक आउट के बाद आप जेम्स गैलरी घूमने जाएंगे और बैंकॉक शहर का टूर लेंगे. इसके बाद, आपके किसी भारतीय रेस्तरां में लंच का आनंद उठा सकेंगे. इसके बाद शाम को आप चाओफ्राया क्रूज़ पर जा सकेंगे. यहां आपके डिनर की व्यवस्था होगी. इस दिन आपके लिए रात में रुकने की व्यवस्था बैंकॉक में होगी.
29 अगस्त को सुबह ब्रेकफास्ट के बाद आप सफारी वर्ल्ड के साथ मरीन पार्क घूमेंगे. यहां आपके लंच की व्यवस्था भी होगी. इसके बाद आपके डिनर की व्यवस्था भारतीय रेस्तरां में की जाएगी. रात में रुकने की व्यवस्था बैंकॉक होटल में की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










