
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
ABP News
Thalapathy Vijay Divorce: शादी के 27 सालों बाद थलापति विजय का पत्नी संगीता सोरनालिंगम संग तलाक होने जा रहा है. वहीं उनके तलाक से एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम जोड़ा जा रहा है.
तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आ गई है. दरअसल खबरों के मुताबिक उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने दिसंबर 2025 में एक्टर से तलाक के लिए अर्जी दी थी. चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर तलाक की अर्जी में व्यभिचार, मानसिक क्रूरता और परित्याग के आरोपों का हवाला दिया गया है, साथ ही एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल के भी आरोप लगाए हैं. इन सबके बीच एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम थलापति विजय के तलाक से जोड़ा जा रहा है. लोगो इंटरनेट पर इसके सबूत होने का भी दावा कर रहे हैं.
क्यों विजय के तलाक से जोड़ा जा रहा तृषा का नाम? सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक अपनी पिटीशन में, थलापति विजय की पत्नी संगीता ने दावा किया है कि उन्हें अप्रैल 2021 में पता चला कि विजय एक एक्ट्रेस के साथ गलत रिश्ते में थे. हालांकि उन्होंने अपनी पिटीशन में एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाहें तृषा कृष्णन की ओर इशारा कर रही हैं, जिन्होंने विजय के साथ घिल्ली और आथी जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है. इन आरोपों से तमिल फिल्म इंडस्ट्री और विजय के फैंस शॉक्ड हैं.
तृषा की पोस्ट की वजह से विजय संग रिश्ते के रूमर्स और हुए तेजतृषा और विजय के बीच अफेयर के रूमर्स इंस्टाग्राम पर तृषा की एक पोस्ट के बाद ज्यादा तेज हुए हैं. अपनी स्टोरी में, एक्ट्रेस ने लिखा, “जब आप प्यार से भरे होते हैं, तो यह उन लोगों को कन्फ्यूज़ कर देता है जो बकवास से भरे होते हैं.” इसके बाद विजय के लिए एक बर्थडे पोस्ट किया गया, जिसमें उनकी एक साथ तस्वीर थी, जिससे उनके करीबी रिश्ते की और अफवाहें उड़ीं. फैंस ने घिल्ली में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पर तुरंत कमेंट किया था और उन्हें “टाइमलेस कपल” कहा था.













