
'थप्पड़बाज' IAS के बाद अब MP में DM की बदतमीजी की क्लिप वायरल, सस्पेंड करने की मांग
AajTak
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक युवक को थप्पड़ मारने वाले कलेक्टर रणवीर शर्मा के बाद अब एमपी के खंडवा जिले के डीएम की ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है. हालांकि ये ऑडियो क्लिप पुराना बताया जा रहा है, लेकिन डीएम के इस व्यवहार की जमकर निंदा हो रही है.
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के डीएम की एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस ऑडियो क्लिप में डीएम एक पत्रकार को हड़काते हुए सुनाई दे रहे हैं. अपने इस व्यवहार को लेकर जिलाधिकारी खूब चर्चा में हैं. ये ऑडियो क्लिप प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने अपने ट्विटर से भी शेयर की है, जिसके बाद उनके निलंबन की मांग जोर पकड़ रही है. पत्रकार को कहा खंडवा कलेक्टर ने तू पत्रकार है भाग यहां से साथ ही कोरोना वारियर्स के साथ की अभद्रता और एफ आई आर दर्ज करने की दी धमकी इस समय मध्य प्रदेश में जो कोरोना महामारी की बात करेगा उसके खिलाफ होंगी F I R यह शिवराज सरकार का फैसला@abhisar_sharma @NayakRagini @ShweDhull pic.twitter.com/TsBhuQufn6 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने डीएम अनय द्विवेदी की एक ऑडियो क्लिप को ट्विटर से शेयर किया, जिसके बाद से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है. यह ऑडियो एक महीने पुराना है, जब 17 अप्रैल की रात को डीएम जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखने पहुंचे थे. वहां की अव्यवस्थाओं को लेकर वे भड़क गए. उन्होंने सफाई और सुरक्षा का कार्य देखने वाली एक निजी फर्म के सुपरवाइजर को बुलवाया. सुपरवाइजर ने जब डीएम को अपनी समस्या बताई, तो डीएम ने उसकी सुनने की बजाए हड़काना शुरू कर दिया.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










