
'थप्पड़बाज' कलेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत, पीड़ित ने की FIR दर्ज करने की मांग
AajTak
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के पूर्व कलेक्टर रणवीर शर्मा द्वारा नाबालिग को पीटने का मामला बढ़ता जा रहा है. कलेक्टर के तबादले से पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं है और उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी है.
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के पूर्व कलेक्टर रणवीर शर्मा द्वारा नाबालिग को पीटने का मामला बढ़ता जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रणवीर शर्मा का तबादला कर दिया है, लेकिन पीड़ित परिवार इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है. पीड़ित परिवार ने पूर्व कलेक्टर रणवीर शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है. पीड़ित के पिता राजेश्वर गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह उनके घर आई थीं और उन्होंने साथ देने के बात कही है, जिसके बाद मेरा मनोबल बढ़ा और कोतवाली थाने पहुंच कर आरोपी आईएएस रणवीर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया. खैर, अभी तक इस मामले में एफआईआर नहीं दर्ज की गई है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










