
त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भक्तों के साथ मारपीट, 3 सुरक्षा गार्डों के खिलाफ FIR दर्ज
AajTak
नासिक के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्डों ने रविवार सुबह दो भक्तों के साथ मारपीट की. पीड़ित महिला का आरोप है कि एक सुरक्षा गार्ड ने उसके बेटे को धक्का दिया और मंदिर में पूजा करते समय उसके साथ दुर्व्यवहार किया. फिर बाद में कुछ गार्ड मंदिर के बाहर आए फिर उनके और उनके बेटे के साथ दुर्व्यवहार किया.
महाराष्ट्र के नासिक जिले में प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्डों ने दो भक्तों के साथ कथित तौर पर मारपीट की है. पुलिस ने पीड़ित के शिकायत पर मामले में तीन सुरक्षा गार्डों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि वह कुछ सीढ़ियों से गिर गई और उसके सिर में चोट लग गई. त्र्यंबकेश्वर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार सुबह त्र्यंबकेश्वर मंदिर में हुई. इस बार लंबे सप्ताहांत (weekend) के मद्देनजर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई. 60 साल की एक महिला ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि एक सुरक्षा गार्ड ने उसके बेटे को धक्का दिया और मंदिर में पूजा करते समय उसके साथ दुर्व्यवहार किया.
ये भी पढ़ें- 7 Jyotirlinga Darshan Package: मात्र 1074 रुपये में IRCTC करवा रहा सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानें पूरी डिटेल
'सीढ़ियों से गिरने से महिला के सिर में चोट'
महिला का ये भी आरोप है कि बाद में कुछ गार्ड मंदिर के बाहर आए फिर उनके और उनके बेटे के साथ दुर्व्यवहार किया. महिला ने आरोप लगाया कि वह कुछ सीढ़ियों से गिर गई और उसके सिर में चोट लग गई.
'तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज'
त्र्यंबकेश्वर पुलिस थाने के अधिकारी ने आगे बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










