
त्रिपुरा हिंसा: हिंसा के बाद जिस गांव को जलाया, वहां के 300 लोग अब भी नहीं लौटे अपने घर
AajTak
अधिकारियों के मुताबिक, ग्रामीणों पर हमला 7 जुलाई को स्थानीय बाजार में दो समूहों के बीच झड़प के बाद हुआ. कॉलेज के छात्र परमेश्वर रियांग इस झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में 12 जुलाई को अगरतला के जीबीपी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी.
त्रिपुरा के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि धलाई जिले में दो समूहों के बीच हुई झड़प में 19 वर्षीय एक युवक की मौत के बाद तीन दिन पहले जिन घरों में आग लगा दी गई थी, वहां के करीब 300 ग्रामीण अभी तक अपने घरों में नहीं लौटे हैं.अधिकारियों ने कहा कि ये सभी लोग आश्रय स्थल पर रह रहे हैं. राजधानी अगरतला से लगभग 110 किलोमीटर दूर गंडातविसा गांव में 12 जुलाई को यह आगजनी की घटना हुई थी.
जिला मजिस्ट्रेट ने पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा अधिकारियों ने बताया कि धलाई के जिला मजिस्ट्रेट साजू वहीद के नेतृत्व में एक टीम ने रविवार को प्रभावित परिवारों के साथ बैठक की और उन्हें सुरक्षा और मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया.
यह भी पढ़ें: त्रिपुरा के गंडाचेरा में आदिवासी युवक की मौत पर बवाल, उपद्रवियों ने दुकानों में लगाई आग, धारा 144 लागू
गंडातविसा के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट चंद्रजॉय रियांग ने टेलीफोन पर पीटीआई को बताया,'हमलावरों ने कम से कम 40 घरों को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया था और लगभग 30 दुकानें लूट लीं थी. 4 वाहनों को भी जला दिया गया था. प्रभावित परिवार के सदस्य अब गंडतविसा हायर सेकेंडरी स्कूल में रह रहे हैं.' उन्होंने कहा कि गंडतविसा की स्थिति में सुधार हुआ है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है.साथ ही प्रशासन ने आगजनी से प्रभावित लगभग 80 परिवारों को मुआवजा देने के लिए हर संभव कदम उठाए हैं.
दो समूहों में झड़प के बाद बिगड़ी स्थिति
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के नेतृत्व वाली टीम ने बाजार खोलने के लिए एक स्थानीय समिति के सदस्यों के साथ बैठक भी की. अधिकारियों के मुताबिक, ग्रामीणों पर हमला 7 जुलाई को स्थानीय बाजार में दो समूहों के बीच झड़प के बाद हुआ.कॉलेज के छात्र परमेश्वर रियांग झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में 12 जुलाई को अगरतला के जीबीपी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि युवक की मौत के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










