
त्रिपुरा: शादी में बवाल करने वाले अफसर शैलेश यादव पर एक्शन जारी, अब जिले से बाहर हुआ ट्रांसफर
AajTak
शादी में बदतमीजी कर कार्यक्रम रुकवाकर चर्चा में आए शैलेश यादव का ट्रांसफर कर दिया गया है. राज्य सरकार ने बुधवार को हाईकोर्ट को इस बारे में सूचना दी. शैलेश यादव पश्चिम त्रिपुरा के डीएम थे, जब उन्होंने एक शादी को जबरन रुकवाया और वहां मौजूद लोगों से दुर्व्यवहार किया.
त्रिपुरा में कोरोना काल में चल रही एक शादी में बदतमीजी कर कार्यक्रम रुकवाकर चर्चा में आए शैलेश यादव का ट्रांसफर कर दिया गया है. राज्य सरकार ने बुधवार को हाईकोर्ट को इस बारे में सूचना दी. शैलेश यादव पश्चिम त्रिपुरा के डीएम थे, जब उन्होंने एक शादी को जबरन रुकवाया और वहां मौजूद लोगों से दुर्व्यवहार किया. बुधवार को एक सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने शैलेश यादव को लेकर राज्य सरकार से सवाल किया और उनपर लिए गए एक्शन के बारे में जानकारी ली. राज्य सरकार ने अदालत को बताया है कि शैलेश यादव को अभी उनके पद से मुक्त कर दिया गया है, वह 12 दिन की छुट्टी पर हैं. इसके बाद अदालत ने सरकार से पूछा कि अभी तक शैलेश यादव को पश्चिमी त्रिपुरा में ही क्यों रोका गया है, जिसके बाद अदालत ने सरकार को आधे घंटे का वक्त देते हुए नई पोस्टिंग की जानकारी मांगी. अब सरकार ने शैलेश यादव को साउथ त्रिपुरा के बेलोनिया जिले में ट्रांसफर कर दिया है. हालांकि, अभी शैलेश यादव को कोई पद नहीं दिया गया है. राज्य सरकार ने 26 अप्रैल को अगरतला के पास हुई घटना के बाद शैलेश यादव के खिलाफ जांच का आदेश दिया है. अदालत ने सरकार से ये भी पूछा है कि वह जानकारी दें कि उस दिन डीएम के आदेश पर कितनी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया. नियम के मुताबिक, बिना मजिस्ट्रेट की इजाजत के शाम 6 बजे के बाद महिला को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है. बता दें कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें डीएम शैलेश यादव एक शादी समारोह में घुसते हैं और वहां खड़े लोगों से बदतमीजी करते हैं और कार्यक्रम रोकने को कहते हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










