
त्रिपुरा में 64 लाख रुपये की हेरोइन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
AajTak
त्रिपुरा में पुलिस ने ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी है. बागबासा इलाके में चेकिंग के दौरान 212 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद हुई, जिसे 18 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था. इस दौरान वाहन चालक सलीम उद्दीन और उसके साथी राबिल अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया. जब्त हेरोइन की अनुमानित बाजार कीमत 64 लाख रुपये बताई जा रही है.
त्रिपुरा पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को 64 लाख रुपये की हेरोइन जब्त की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि असम के श्रीभूमि जिले से एक वाहन मादक पदार्थ लेकर त्रिपुरा की ओर आ रहा है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इसी आधार पर उत्तर त्रिपुरा जिले के बागबासा इलाके में वाहन को रोका गया और तलाशी अभियान चलाया गया. यह तलाशी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ली गई. धर्मनगर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बी जोरिनफिया ने बताया कि तलाशी के दौरान 212 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद हुई, जिसे 18 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था.
इस दौरान वाहन चालक सलीम उद्दीन और उसके साथी राबिल अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया. जब्त हेरोइन की अनुमानित बाजार कीमत 64 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था.
पूछताछ के दौरान आरोपियों से महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले में कोई बड़ा तस्करी गिरोह सक्रिय है या फिर यह सिर्फ स्थानीय स्तर पर चलाया जा रहा एक छोटा सा नेटवर्क है.
त्रिपुरा पुलिस ने हाल के दिनों में ड्रग्स के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. राज्य में लगातार मादक पदार्थों की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं, जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है. इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए स्थानीय लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है. यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाना चाहिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










