
त्रिपुरा के गंडाचेरा में आदिवासी युवक की मौत पर बवाल, उपद्रवियों ने दुकानों में लगाई आग, धारा 144 लागू
AajTak
त्रिपुरा के गंडाचेरा इलाके में कल रात दो समूहों के बीच झड़प के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है. धलाई के जिला मजिस्ट्रेट सजु वाहिद ने कहा "सभी चार लोग जो मौत के लिए जिम्मेदार हैं. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जिस व्यक्ति पर हमला किया गया था उसकी शुक्रवार को मौत हो गई.
त्रिपुरा के गंडाचेरा इलाके में शुक्रवार रात को दो समूहों के बीच झड़प हो गई. इसके बाद दूसरे समूह ने दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी कर दी. झड़प के बाद स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी है और सीआरपीएफ के साथ-साथ टीएसआर के जवानों को तैनात कर दिया है.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को एक युवक की मौत के बाद तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई. कुछ दिन पहले मेले में दूसरे गुट ने युवक की पिटाई कर दी थी. घायल युवक की कल अगरतला के एक अस्पताल में मौत हो गई और जब उसका शव गंडाचेरा ले जाया गया तो इलाके में तनाव फैल गया. इसके बाद दूसरे समूहों की कुछ दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
'चार लोग गिरफ्तार'
धलाई के जिला मजिस्ट्रेट सजु वाहिद ने कहा, "सभी चार लोग जो मौत के लिए जिम्मेदार हैं. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जिस व्यक्ति पर हमला किया गया था उसकी शुक्रवार को मौत हो गई. शव को वापस लाया गया. कानून और व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हमने शुक्रवार सुबह से निषेधाज्ञा 144 लागू कर दी है." उन्होंने आगे कहा कि सीआरपीएफ और टीएसआर (त्रिपुरा स्टेट राइफल्स) के जवान तैनात हैं और स्थिति अब नियंत्रण में है.
बंगाली समुदाय ने जंगल में ली शरण
सूत्रों के अनुसार, बवाल के बाद बंगाली समुदाय के लोगों ने अपना घर-बार छोड़कर जंगल में शरण ले ली है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या मे पुलिस बल तैनात किया गया है. इस कांड की असली वजह दो गुटों में 9 जुलाई को हुई झड़प बताई जा रही है, जहां एक युवक को बचाने के लिए आगे आए आदिवासी लड़के की बंगाली गुट ने बुरी पिटाई कर दी. घायल हुए जीबी अस्पातल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










