
'त्योहारों को बनाएं खास...', PM मोदी ने की 'स्वदेशी' उत्पाद खरीदने की अपील, बोले- शेयर करें तस्वीरें
AajTak
पीएम नरेंद्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल के मंत्र को ध्यान में रखते हुए देशवासियों से स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील की है. वह कई मौकों पर कह चुके हैं कि स्वदेशी उत्पाद खरीदने से परिवार में खुशी आएगी ही, साथ ही कारीगरों के परिश्रम का भी सम्मान होगा.
देशभर में सोमवार को दीवाली का पर्व मनाया जाना है. इस त्योहार को लेकर लोगों में पूरा जोश है. इस मौके पर देशभर में रिकॉर्डतोड़ खरीदारी हो रही है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया है.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि आइए, इस त्योहार को 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत, उनकी रचनात्मकता और इनोवेशन का जश्न मनाकर मनाएं. इस मौके पर भारतीय उत्पाद खरीदें और गर्व से कहो ये स्वदेशी है! आपने जो खरीदा है, उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें. इससे आप दूसरे लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे.
बता दें कि पीएम मोदी कई मौकों पर स्वदेशी उत्पाद खरीदने और उसे अपनाने की अपील कर चुके हैं. उनकी यह अपील इस बार दिवाली को और भी खास बना रही है. उन्होंने कहा कि हर भारतीय अपने आसपास के स्थानीय दुकानदारों, छोटे उद्योगों और कारीगरों से सामान खरीदे. यह सिर्फ एक खरीदारी नहीं बल्कि आर्थिक देशभक्ति का रूप है.
इससे पहले पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम मन की बात में भी वोकल फॉर लोकल पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि त्योहारों में हमें उपहार, पहनावा, सजावट और रोशनी सबकुछ भारत में बने सामान से ही लेना चाहिए. उन्होंने कहा था कि गर्व से कहो, ये स्वदेशी है. उपहार वही हो, जो भारत में बना हो, पहनावा वही हो, जो भारत में बुना हो, सजावट वही हो, जो भारतीय सामानों से हो और रोशनी वही हो, जो भारत में बनी झालरों से हो.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







